फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule: जब जीजा जी ने साली साहिबा के लिए बनाया सूजी का हलवा, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Fri, 04 Apr 2025 07:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Apr 2025 07:21 PM IST
सार

Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes Veg Jokes Latest Jokes
जीजा साली के जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।



रोहन और मोहन बात कर रहे थे...
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था, तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची
डाल दी।
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस पागल को मत देना।' आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ
था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
 

Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes Veg Jokes Latest Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock

जब जीजा जी ने साली साहिबा के लिए बनाया हलवा
साली- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
जीजा- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
साली- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
जीजा बेहोश...!
 

Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes Veg Jokes Latest Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।

Jokes: एक औरत- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है तेरे पास क्या है? पड़ोसन का जवाब सुनकर बोलती हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes Veg Jokes Latest Jokes
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik

नयी नयी शादी हुई...
पति सुबह अपनी पत्नी पे पानी डाल देता है
पत्नी- (नींद में से उठती हुई गुस्से में)... पानी क्यों डाला?
पति- तेरे पिता ने बोला था, दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना, इसीलिए...
तब से पति गायब है...

Jokes in Hindi, Chutkule: टीचर- बताओ अकबर ने कब तक शासन किया था? मटरू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes Veg Jokes Latest Jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू-  की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed