Chutkule in Hindi: अगर आप मानसिक तनाव और चिंता से मुक्त रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी बीमारियां आप से दूर रहती हैं। इसलिए हमें कम से कम सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Chutkule in Hindi: पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो? पति का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
सोनू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
सोनू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!
पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो...?
पति- 72 फीसदी मेरी जान...
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो...?
पति- पगली... लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना...!
Funny Jokes: जब साली के साथ फिल्म देखते पकड़ा गया जीजा, पढ़िए मजेदार चुटकुले
भाभी- देवर जी, शादी से पहले आप मंदिर बहुत जाते थे, अब क्या हो गया?
देवर- भाभी जी क्या ही बोलूं...
भाभी- देवर जी बताओ, अब क्यों नहीं जाते?
देवर- जब से आपकी बहन से मेरी शादी हुई है,
मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया है...!!
Jokes: डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, संता का सवाल सुनकर हो गया बेहोश
एक बच्चा पड़ोसी के घर जाकर बोला- पिताजी
थोड़ी देर के लिए आपका छाता मंगवाया है।
पड़ोसी- हां-हां, क्यों नहीं! और कुछ कह रहे थे तुम्हारे पिताजी ?
बच्चा- हां, वो कह रहे थे कि अगर वह कमबख्त
न दे तो शर्मा अंकल के यहां से ले आना !