फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले

Sat, 18 Jul 2026 06:49 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 18 Jul 2026 06:49 PM IST
सार

Chutkule: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है।

विज्ञापन
Chutkule in Hindi hindi jokes very funny funny memes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

Chutkule: आज कल के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
 

Chutkule in Hindi hindi jokes very funny funny memes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।
 

Chutkule in Hindi hindi jokes very funny funny memes
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik

पहला दोस्त- क्या कर रहे हो भाई?
दूसरा दोस्त- खा रहा हूं भाई...!
पहला दोस्त- अकेले-अकेले...?
दूसरा दोस्त- अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!

Hindi Jokes: देवर की बात सुनकर भाभी जी के उड़ गए होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in Hindi hindi jokes very funny funny memes
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik

पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...


Comedy Jokes: मास्टर जी - गजल और भाषण में क्या अंतर होता है? छात्र ने दिया झन्नाटेदार जवाब

विज्ञापन
Chutkule in Hindi hindi jokes very funny funny memes
देवर भाभी के फनी जोक्स - फोटो : freepik

सोनू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed