फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule in Hindi: गर्लफ्रेंड की कंजूसी देखकर बॉयफ्रेंड ने चलाया अपना दिमाग, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 02 Jan 2023 02:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 02:59 PM IST
विज्ञापन
Chutkule in Hindi: Boyfriend Girlfriend Funny Talks Read GF Bf Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Viral Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला, फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं 
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा। 
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता? 
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...

Chutkule in Hindi: Boyfriend Girlfriend Funny Talks Read GF Bf Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई हूं, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, ये ले 10 रुपये
अभी रिक्शा करके घर जा और ले कर आ पर्स...
 

Chutkule in Hindi: Boyfriend Girlfriend Funny Talks Read GF Bf Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- अजी सुनते हो, इस बार गर्मियों की छुट्टियों में हम कहां चलेंगे...?
पति (रोमांटिक अंदाज में गुनगुनाते हुए) - जहां गम भी ना हो,
आंसू भी ना हो, बस प्यार ही प्यार पले...
पत्नी- देखो जी ऐसा तो बिलकुल नहीं हो सकता।
मैं तो साथ चलूंगी ही चलूंगी...!
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in Hindi: Boyfriend Girlfriend Funny Talks Read GF Bf Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक व्यक्ति हेलीकॉप्टर उड़ाना सीख रहा था...!
पांच सौ फुट की ऊंचाई पर उड़ते-उड़ते अचानक
हेलीकॉप्टर नीचे आ गिरा...!
प्रशिक्षक ने पूछा- क्या हुआ...?
जवाब मिला- कुछ नहीं, ऊपर जाकर मुझे ठंड लगने लगी,
सो मैंने पंखे बंद कर दिए थे...!

Viral Jokes: दोस्त की खुशी देखकर संता ने किया कुछ ऐसा, जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी


 
विज्ञापन
Chutkule in Hindi: Boyfriend Girlfriend Funny Talks Read GF Bf Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Twitter

शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी।
परेशान पति- अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं,
पहले फ्रेश तो होने दो।
पत्नी- मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं...!
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed