जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति- पत्नी की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स
रमेश: इतना परेशान क्यों है?
सुरेश: एक बात ने परेशान कर रखा है।
रमेश: किस बात ने?
सुरेश: जब दिल में कोई हड्डी ही नहीं होती तो फिर टूटता कहां से है?
एक झूठ जो हर इंसान अक्सर बोलता है...
'बात पैसों की नहीं है।'
अब हमारे अंदर भी मारवाड़ी का खून दौड़ रहा है...
मारवाड़ी ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई।
शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडीज कार गिफ्ट की।
शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी।
मारवाड़ी ने फिर खून दिया, इस बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए।
मारवाड़ी (गुस्से से): इस बार सिर्फ लड्डू?
शेखः भाई, अब हमारे अंदर भी मारवाड़ी का खून दौड़ रहा है...
पति: अरे सुनो, मुन्ना रो रहा है चुप कराओ इसे...
पत्नी (गुस्से में): मैं काम करूं या बच्चे संभालू,
मैं इसे दहेज में नहीं लाई थी, खुद ही चुप करा लो।
पति: फिर रोने दे… मैं कौन सा इसे बारात में लेकर गया था..