फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: बॉयफ्रेंड- तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर खिल-खिलाकर हंसने लगेंगे आप

Fri, 13 Sep 2024 08:42 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 13 Sep 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
5 Latest Jokes with viral chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Viral Chutkule: जब हम हंसते हैं, तो हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है, जो हमें खुशी और तनाव मुक्त महसूस करता है। हंसी हमारे रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत बनाती है और कई बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। इसके अलावा, हंसी हमारे दिल को स्वस्थ रखती है। साथ ही मानसिक रूप से, हंसी हमें तनाव और चिंता से मुक्त करने में मदद करती है। यह हमारे मूड को बेहतर बनाती है और हमें सकारात्मक दृष्टिकोण रखने में मदद करती है। हंसी हमें दूसरों के साथ जुड़ने और मजबूत संबंध बनाने में भी मदद करती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ वायरल और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप खिल-खिलाकर हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...



मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लालची लड़की भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर
फिर लड़की बोली-और करोड़ों रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले- रत्ती बराबर
लड़की बोली- एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।

5 Latest Jokes with viral chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

ब्वॉयफ्रेंड- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी? 
गर्लफ्रेंड- मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा?

5 Latest Jokes with viral chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

पप्पू- यार मेरे बोर्ड के एग्जाम शुरू होने वाले हैं
गप्पू- अबे तो डरता क्यों है?
पप्पू- सब बोलते हैं दसवीं का एग्जाम ही सबसे इम्पोर्टेन्ट हैं
गप्पू- अबे ज्यादा टेंशन मत ले 10 वीं की मार्कशीट तो बस जन्मतिथि देखने के काम ही आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Latest Jokes with viral chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

एक खूबसूरत महिला ऑटो वाले से बोली- भैया एयरपोर्ट के कितने पैसे लगेंगे?
ऑटो ड्राइवर- 400 रुपये
महिला- ये तो रहा एयरपोर्ट...
ऑटो चालक- सर पर दुपट्टा रख लो मैडम, फ्लाइट लैंडिंग में कहीं खूबसूरती खराब हो जाए...!

विज्ञापन
5 Latest Jokes with viral chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

वकील- माई लार्ड, कानून की किताब के पेज नंबर 27 के अनुसार मेरे मुवक्किल को बा-इज्जत बरी किया जाए
जज- किताब पेश की जाए।
किताब जज के सामने पेश की गई।
जज ने पेज नंबर 27 खोला, उसमें 2000 के दस नोट थे
जज खुशी से बोले- इसी तरह के 2 सबूत और पेश किए जाएं...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed