फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kutch Rann Utsav: टेंट सिटी में रहकर देखिए कच्छ का व्हाइट डेजर्ट, पर्यटकों की पसंद बन रहा ये रेगिस्तान

Mon, 08 Jan 2024 12:31 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:31 PM IST
सार

यदि आप भी देश की किसी लोकेशन पर जाकर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाना चाहते हैं, तो गुजरात के कच्छ का रेगिस्तान आपकी मनपसंद जगह हो सकता है। यहां आकर आप न केवल व्हाइट डेजर्ट देख सकते हैं, बल्कि कैमल राइडिंग, पैराग्लाइडिंग और कच्छ के रेगिस्तान में सनराइज और सनसेट भी देख सकते हैं...

विज्ञापन
Kutch Rann Utsav: See the White Desert of Kutch by staying in a tent city
Kutch Rann Utsav - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब लक्षद्वीप में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया, तो मालदीव के तीन मंत्रियों ने पीएम पर अनुचित टिप्पणी कर दी। मालदीव ने अपने तीनों मंत्रियों के बयानों को उनके निजी विचार बताते हुए उन्हें निलंबित कर दिया, लेकिन भारत में लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। बड़े-बड़े नेताओं-अभिनेताओं ने मालदीव के मंत्रियों के बयानों की आलोचना की और ट्विटर पर बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर लोग लगातार कह रहे हैं कि ऐसे देशों की यात्रा करने से बेहतर है कि अपने ही देश के अच्छे स्थानों पर छुट्टियां मनाने के लिए जाना चाहिए, जिससे अपने लोगों को आर्थिक लाभ मिले।

loader
Kutch Rann Utsav: See the White Desert of Kutch by staying in a tent city
Kutch Rann Utsav: कच्छ के रेगिस्तान में उगता सूरज - फोटो : Amar Ujala
कच्छ में देखिए व्हाइट डेजर्ट

यदि आप भी देश की किसी लोकेशन पर जाकर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाना चाहते हैं, तो गुजरात के कच्छ का रेगिस्तान आपकी मनपसंद जगह हो सकता है। यहां आकर आप न केवल व्हाइट डेजर्ट देख सकते हैं, बल्कि कैमल राइडिंग, पैराग्लाइडिंग और कच्छ के रेगिस्तान में सनराइज और सनसेट भी देख सकते हैं। व्हाइट डेजर्ट में सूरज को उगते और डूबते देखना अपने आप में अनूठा अनुभव है, जिसके लिए पर्यटक यहां पर आते हैं।     

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसी साल 22 दिसंबर को यहां पर लाइट एंड साउंड शो का भी उद्घाटन कर दिया है। पर्यटकों के लिए विशेष तौर पर बनाए गए इस शो में कच्छ की एतिहासिक-पौराणिक गाथा सुनाई जाती है। बेहद आधुनिक तकनीक से बने इस शो को देखने के बाद पर्यटकों को कच्छ संस्कृति की अच्छी जानकारी मिलती है।    

कच्छ महोत्सव में आने वाले पर्यटकों के लिए यहां विशेष तौर पर गुजराती गरबा नृत्य, कच्छी भाषा में गीत, पपेट शो आदि का आयोजन किया जाता है। लोकगीतों में यहां के वीरों की गाथाएं पर्यटकों को यहां की गौरवशाली संस्कृति से परिचित कराती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kutch Rann Utsav: See the White Desert of Kutch by staying in a tent city
कच्छ में बनी टेंट सिटी - फोटो : Amar Ujala
क्या है व्हाइट डेजर्ट

दरअसल, गुजरात का कच्छ इलाका, कच्छ की खाड़ी और अरब सागर के बीच देश की पश्चिमी सीमा पर है। बारिश के मौसम में यहां के ज्यादातर इलाकों में नमकीन पानी भर जाता है। लेकिन बारिश खत्म होने के साथ ही यह पानी वापस जाने लगता है और अपने पीछे खारे पानी से निकला नमक छोड़ जाता है। सूखने के बाद जमीन पर यहां सफेद चादर सा बिछ जाती है और पूरा इलाका सफेद रेगिस्तान जैसा दिखाई पड़ने लगता है। चांदनी रात में इस सफेद रेगिस्तान को देखना गजब का अनुभव होता है।

Kutch Rann Utsav: See the White Desert of Kutch by staying in a tent city
कच्छ में बनी टेंट सिटी - फोटो : Amar Ujala
टेंट सिटी में रहकर देखिए सूरज का उगना

यहां का सन राइज या सन सेट देखना यानी सूरज को उगते-डूबते देखना पर्यटकों के बीच खूब लोकप्रिय है। इसके लिए आप द व्हाइट डेजर्ट में बनी टेंट सिटी में रह सकते हैं। इसके लिए आपको दस हजार रुपये के करीब प्रति टेंट की कीमत चुकानी पड़ती है, जो सुविधा के अनुसार 1.50 लाख रुपये प्रति टेंट प्रति दिन तक जाती है।

स्थानीय लोगों ने टेंट सिटी के बाहर रहने के लिए छोटे-छोटे टेंट नुमा घर बना रखे हैं। इसकी कीमत चार-पांच हजार रुपये होती है। यहां रहकर भी व्हाइट डेजर्ट का पूरा मजा लिया जा सकता है। इसके साथ सुबह-शाम का नाश्ता और दोपहर-रात का भोजन भी शामिल होता है। यहां रहकर गुजराती खाने का पूरा मजा लिया जा सकता है। हालांकि, पर्यटकों की पसंद को देखते हुए उत्तर भारतीय भोजन या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पसंद किए जाने वाले लोकप्रिय डिश भी मिल जाती है।

विज्ञापन
Kutch Rann Utsav: See the White Desert of Kutch by staying in a tent city
Kutch Rann Utsav - फोटो : Amar Ujala
कब आएं

कच्छ में आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से लेकर फरवरी के बीच होता है। बारिश के बाद लगभग 10 नवंबर से टेंट सिटी बना दी जाती है, जो इस वर्ष 26 फरवरी तक रहेगी। इस दौरान आप कभी भी यहां आ सकते हैं। इसके बाद यहां ज्यादा गर्मी हो जाने के कारण रहना मुश्किल हो जाता है। यहां आने के पहले ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। कच्छ में आने के लिए अहमदाबाद से भुज तक फ्लाइट सुविधा उपलब्ध है। भुज से निजी वाहनों के जरिए यहां तक आया जा सकता है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed