{"_id":"5e359f5b8ebc3e4b130d52bf","slug":"up-board-exam-latest-update-squads-team-magistrate-alert-up-board-exam-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए लागू होगी ये व्यवस्था","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए लागू होगी ये व्यवस्था
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 02 Feb 2020 09:14 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा की 56 मजिस्ट्रेट भी करेंगे निगरानी
नौ जोनल, 22 सेक्टर और 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नकल रोकने की जिम्मेदारी
पांच फ्लाइंग स्क्वायड की टीम भी रहेंगी मुस्तैद
विज्ञापन
1 of 4
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा (यूपी बोर्ड) की ओर से 18 फरवरी से आयोजित होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में नकल पर नकेल कसने के लिए जिले में पहली बार सभी केंद्रों की लाइव मॉनीटरिंग होगी। वहीं 56 मजिस्ट्रेट को बोर्ड परीक्षा की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में नौ जोनल, 22 सेक्टर और 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। साथ ही पांच फ्लाइंग स्क्वायड की टीम औचक निरीक्षण के लिए मौजूद रहेंगी।
2 of 4
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्रों के पर्यवेक्षण और निगरानी की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटों की होगी। छह मार्च तक ये व्यवस्था जारी रहेगी। फ्लाइंग स्क्वायड की पांच टीमें गठित कर दी गई हैं। हर दल में दो पुरुष, एक महिला के साथ एक प्रभारी मौजूद रहेंगे।
परीक्षाओं की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रवेश पत्र के साथ विद्यालयों को डेस्क स्लिप भेजी जा रही है। परीक्षा के लिए 197 केंद्रों की सूची पूर्व में ही जारी की जा चुकी है।
3 of 4
फैक्ट फिगर
हाईस्कूल- 78886
इंटर - 68623
कुल - 147509
केंद्र - 196
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दो कंट्रोल रूम
परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, उसके लिए दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पहला जिलाधिकारी कार्यालय तो दूसरा राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बना है। जुबली में 14 कर्मचारी 196 केंद्रों की लाइव मॉनीटरिंग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।