Year Ender 2023: अगर बात करते हैं फैशन की तो बी टाउन की अभिनेत्रियों का नाम सबसे आगे आता है। इन्हीं की वजह से आए दिन नए-नए ट्रेंड देखने को मिलते हैं। फैशन के नए ट्रेंड भी बी टाउन की अभिनेत्रियां अपने साथ लाती हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उनके लुक्स स्टाइलिश दिखने की बजाय काफी खराब दिखते हैं।
कई बड़ी अभिनेत्रियां क्लासी और बोल्ड दिखने की चक्कर में अपने लुक को काफी अजीब बना देती हैं। खराब फैशन की वजह से इन्हें ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ता है। इन अभिनेत्रियों में कई ऐसी एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है, जिनकी खूबसूरती की वजह से लोग उनके दीवाने हैं।
अब जब 2023 खत्म होने की कगार पर है तो हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्री के लुक्स दिखाएंगे जो इस साल ट्रोलर्स के निशाने पर रहीं। उनके आउटफिट ऐसे थे कि लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा से लेकर भूमि पेडनेकर तक का नाम शामिल है।
2 of 6
Year Ender 2023
- फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा
एक्ट्रेस का ये लुक हाल ही में सामने आया था। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं इन फोटोज में मलाइका ओपन व्हाइट कलर की शर्ट के साथ शॉर्ट स्कर्ट पहने दिखीं। एक्ट्रेस की ये शर्ट इतनी ज्यादा एक्सपोजिंग थी कि कैमरे में सब कुछ कैद हो रहा है। इस बोल्डनेक की वजह से लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।
अपने लुक को पूरा करने के लिए मलाइका अरोड़ा बालों का टाइट बन और कान में डायमंड के इयररिंग्स पहने दिखीं। हालांकि उनका ये लुक काफी ज्यादा क्लासी है, लेकिन तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में लोगों ने उन्हें सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
3 of 6
Year Ender 2023
- फोटो : instagram
दिशा पाटनी
इस साल नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' का लॉन्च काफी बड़े स्तर पर हुआ था। इसके लॉन्चिंग इवेंट से दिशा पाटनी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह स्ट्रैपलेस ब्रालेट और रिवीलिंग साड़ी पहने हुए नजर आईं। बहुत से लोगों ने उनके इस बोल्ड लुक को बहुत पसंद किया लेकिन ज्यादातर लोगों ने इस लुक की जमकर खिल्ली उड़ाई। इवेंट के हिसाब से लोगों को उनका लुक पसंद नहीं आया।
4 of 6
Year Ender 2023
- फोटो : instagram
हिना खान
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं हिना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जब उन्होंने इस रेड आउटफिट में अपनी तस्वीरें साझा कीं, तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। हिना का इतना बोल्ड लुक लोगों को रास नहीं आया, जिस वजह से उन्हें ट्रोलर्स ने जमकर खरीखोटी सुुनाई।
5 of 6
Year Ender 2023
- फोटो : instagram
भूमि पेडनेकर
वैसे तो नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग में सितारों ने अपने शानदार लुक से महफिल लूट ली लेकिन इस इवेंट में भूमि पेडनेकर ने अपने आउटफिट और लुक से लोगों का ध्यान खींचा। सिल्वर कलर के आउटफिट में भूमि बेहद अलग दिख रही थीं। उनका लुक सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।