फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Television Day: टीवी की वो छह अभिनेत्रियां जिनके फैशन का जलवा बोलता है

Thu, 21 Nov 2019 10:01 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 21 Nov 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
World Television Day 2019 Tv Most Stylish Fashionable Actress
- फोटो : instagram

बी-टाउन डीवाज की तरह ही टीवी की अभिनेत्रियां भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अगर देखा जाए तो टीवी इंडस्ट्री के कुछ वो नाम भी हैं जो अपने स्टाइल की वजह से बड़े फैशन आइकन से कहीं ज्यादा मशहूर हैं और कड़ी टक्कर भी देती हैं। आज विश्व टेलीविजन दिवस के मौके पर टीवी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों का बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके फैशन के जलवा बोलता है। 

World Television Day 2019 Tv Most Stylish Fashionable Actress
- फोटो : instagram

एशिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल टीवी की स्टनिंग बहु निया शर्मा फैशन के जलवे दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। कहने को वो भले छोटे परदे की अदाकारा हैं, लेकिन अंदाज, स्टाइल और फैशन में बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
 

World Television Day 2019 Tv Most Stylish Fashionable Actress
hina khan - फोटो : instagram

हिना खान अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने कान के रेड कार्पेट पर भी अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीता था। फैंस उनके स्टाइल के मुरीद हो गए हैं। उनके स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट में बीते सालों से लेकर अब तक जबरदस्त बदलाव आए हैं और बदलाव भी ऐसे जिन्हे काफी सराहा गया है। हिना खान के कुछ बेस्ट अवतार ऐसे भी हैं जो दिग्गज अभिनेत्रियों से काफी मिलते-जुलते हैं। लेकिन हिना स्टाइलिंग में इन अभिनेत्रियों को भी टक्कर दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Television Day 2019 Tv Most Stylish Fashionable Actress
- फोटो : instagram

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री और सीरियल उतरन से मशहूर 'टप्पू' यानी रश्मि देसाई भारत के घर-घर में जानी जाती हैं। इस समय बिग बॉस 13 में अपना दमखम दिखा रही रश्मि देसाई को बीबी 13 के घर में देखकर उनके फैशन का अंदाजा तो आपको लग ही गया होगा, जितने ग्रेस के साथ रश्मि साड़ी में निखार कर सामने आती हैं। वैसे ही हर पोषाक में स्टाइलिश नजर आती हैं। 

विज्ञापन
World Television Day 2019 Tv Most Stylish Fashionable Actress
- फोटो : instagram

टीवी से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय को सुर्खियों में बने रहना खूब आता है। 33 वर्षीय अभिनेत्री ने 2018 में अपना बी-टाउन डेब्यू किया और तब से वह हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं। कभी अपने काम से तो कभी अंदाज और फैशन से मौनी चर्चा में रहती हैं।

मौनी का इंस्टाग्राम फीड स्टनिंग और स्टाइलिश एथनिक आउटफिट्स से भरा पड़ा है, जिसे देखकर कोई भी वाह कह उठेगा। किसी भी आउटफिट में मौनी निखरकर सामने आती हैं। उनका फैशन देखकर कोई भी कब सकता है कि वो स्टाइलिंग में बड़ी-बड़ी फैशन डीवाज को मात देती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed