Why People Wear White Clothes in Summer : गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग पसीने और घमौरियों से परेशान रहते हैं। ऐसे में डॉक्टर उन्हें पहनावे में बदलाव करने की सलाह देते हैं। स्किन विशेषज्ञ लोगों को हल्के रंग के कपड़े पहनने सलाह देते हैं। सफेद कपड़े न सिर्फ आंखों को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि ये देखने में भी अच्छे लगते हैं।
{"_id":"684aa843a78e49aa390d8fec","slug":"why-people-wear-white-clothes-in-summer-season-in-hindi-2025-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Comfort: गर्मी में सफेद कपड़े पहनना स्टाइल है या स्ट्रगल? फायदे और नुकसान जानकर तय करें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Summer Comfort: गर्मी में सफेद कपड़े पहनना स्टाइल है या स्ट्रगल? फायदे और नुकसान जानकर तय करें
Thu, 12 Jun 2025 04:21 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 12 Jun 2025 04:21 PM IST
सार
Why People Wear White Clothes in Summer: आपने अक्सर लोगों को गर्मी के मौसम में सफेद रंग के कपड़े पहने देखा होगा। इसके क्या फायदे और नुकसान हैं, हम आपको इसी बारे में यहां जानकारी देंगे।
विज्ञापन
गर्मी में सफेद कपड़े पहनना स्टाइल है या स्ट्रगल?
- फोटो : Adobe stock
कम लगती है गर्मी
- फोटो : instagram
कम लगती है गर्मी
यदि आप इस भीषण गर्मी में सफेद रंग के आउटफिट पहनते हैं तो इससे आपको गर्मी कम लगेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सफेद रंग सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे इन किरणों का सीधा असर स्किन पर नहीं पड़ता है। ऐसे में यदि आपको ज्यादा गर्मी लगती है तो सफेद कपड़ों को अपने कलेक्शन में शामिल करें।

त्वचा को देता है आराम
- फोटो : instagram
त्वचा को देता है आराम
यदि आप सफेद रंग का आउटफिट कैरी करते हैं तो इससे आपकी स्किन को काफी लाभ मिलेगा। यदि आपको घमौरियां हैं, स्किन पर खुजली है या फिर ज्यादा पसीना आता है तो सफेद रंग का आउटफिट पहनना सही विकल्प है। इससे उनकी त्वचा को काफी राहत मिलेगी। जब त्वचा सांस लेती है तो उसपर घमौरियों जैसी दिक्कतें नहीं होती।

यूवी किरणों से मिलती है राहत
- फोटो : इंस्टाग्राम
यूवी किरणों से मिलती है राहत
यदि आप सफेद रंग के कपड़े नियमित रूप से इस गर्मी में पहनते हैं तो ये आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा कर रखती है। हल्के रंग त्वचा पर UV किरणों का सीधा असर कम करते हैं, हालांकि यह 100% सुरक्षा नहीं देता, लेकिन फिर भी ये आपको राहत पहुंचाएगा।

पसीने के दाग कम दिखते हैं
- फोटो : instagram
पसीने के दाग कम दिखते हैं
अगर हम गर्मी में डार्क रंग के कपड़े पहनते हैं तो पसीने के दाग कपड़ों पर साफ-साफ दिखते हैं, जबकि सफेद कपड़ों पर हल्के पसीने के निशान भी उतने स्पष्ट नहीं दिखते। इसलिए ये उन लोगों के लिए काफी अच्छा है, जिन्हें पसीना काफी आता है।