अनुष्का शर्मा एक्टिंग के मामले में दमदार भूमिका निभाती हैं। वहीं ज्यादातर वो एलिगेंट फैशन को फॉलो करती हैं। हालांकि कई बार उनका रिस्की फैशन, एक्सपर्ट की तारीफ पाने में कामयाब हुआ है। लेकिन ज्यादा फैशनेबल दिखने के चक्कर में वो ट्रोलर के निशाने पर भी रही हैं। कई बार बॉलीवुड एक्ट्रेस खुद को ग्लैमरस और बोल्ड दिखाने के चक्कर में ऐसे कपड़े पहन लेती हैं। जो फैंस को जरा भी पसंद नहीं आते। फिर वो उन्हें कपड़ों को लेकर ट्रोल करने लगते हैं।
2 of 5
anushka sharma
- फोटो : instagram/anushka sharma
हालांकि अनुष्का शर्मा उन एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं जो ज्यादातर ग्रेसफुल और स्टाइलिश कपड़े कैरी करती हैं। पार्टी के लिए तैयार अनुष्का ने आइवरी शेड का शिमरी शार्ट ड्रेस कैरी किया था। दरअसल, केटी पेरी के शो के लिए बी टाउन की बालाएं पहुंची थीं। जहां पर हर किसी का ग्लैमरस लुक देखने को मिला था। ऐसे में अनुष्का का लुक भी कुछ कम स्टाइलिश नही था। मैटेलिक शिमरी ड्रेस में वो काफी गॉर्जियस नजर आ रही थीं। वहीं इस ड्रेस का लुक बढ़ाने का काम कर रही थी पफी स्लीव। इस ड्रेस को डिजाइन किया था डिजाइनर सोनम परमार झावर ने।
3 of 5
anushka sharma
- फोटो : instagram
अनुष्का के इस चिक लुक को स्टाइल करने का काम किया था आलिया अल रुफाई ने। पोकर स्ट्रेट हेयर के साथ डार्क आईशैडो और पिंक लिप्स में अनुष्का पार्टी की लाइमलाइट चुरा रही थीं। हालांकि उनकी तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं तो यूजर्स ने इन्हें ट्रोल कर दिया।
4 of 5
anushka sharma
- फोटो : instagram
ब्रेसलेट और स्टेटमेंट वॉच के साथ अनुष्का का कंप्लीट ये लुक बिल्कुल ट्रेंडी था। क्योंकि पफ स्लीव काफी ट्रेंड में थे। हालांकि यूजर को उनका ये लुक खासा पसंद नही आया। एक यूजर ने उनके फैशन को थर्ड क्लास कह दिया तो वहीं एक ने पफी स्लीव को देख उसे पिलो कवर तक कह डाला।
5 of 5
anushka sharma
- फोटो : instagram
वैसे तो अनुष्का शर्मा अपने फैशन से ज्यादा विराट कोहली के खराब प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। दरअसल, जब भी क्रिकेटर विराट कोहली का प्रदर्शन खेल के मैदान में अच्छा नहीं होता। फैंस नाराज होकर उनकी पत्नी अनुष्का को ट्रोल करने लगते हैं। पिछले दिनों भी अनुष्का सुर्खियों में थी, जब विराट कोहली के प्रदर्शन पर उन पर टिप्पणी की गई थी। हालांकि इसका अनुष्का ने काफी करारा जवाब दिया था।