विराट और अनुष्का की शादी साल का सबसे बड़ा जश्न बन गई। यहां तक कि विरुष्का के हनीमून ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। शादी से लेकर मुंबई रिसेप्शन तक, अनुष्का और विराट के कपड़ों का जादू छाया रहा।
विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में इन 2 हीरोइनों की साड़ी बनी शर्मिंदगी की वजह, जरा गौर से देखिएगा फोटो
सब्यासांची ने विरुष्का के कपड़ों को अलग अंदाज में डिजाइन किया। विराट-अनुष्का के अलावा जो सेलेब्रिटीज रिसेप्शन में पहुंचे उनके आउटफिट भी देखने लायक थे। हर एक ने अपने हिसाब से बेस्ट ड्रेस पहनी।
A post shared by Manish Malhotra World (@mmalhotraworld) on
पढ़ें- 45 की मंंदिरा ने सोशल मीडिया पर शेयर की रिवीलिंग फोटो, यूजर्स ने कहा- 'बुड्ढी-वल्गर'
ऐश्वर्या राय बच्चन, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, सारा अली खान, कंगना रनौत, रेखा और श्रीदेवी के आउटफिट पर से नजरें हटाना मुश्किल था। इन सब के बीच दो ऐसी हीरोइनें थीं जिन्होंने एक बड़ी गलती कर दी।
पढ़ें- धुआंधार कमाई कर बॉक्स ऑफिस का बादशाह बना 'टाइगर', 6 दिन में कर डाली रिकॉर्ड तोड़ कमाई
ये दो हीरोइनें हैं कृति सेनन और वाणी कपूर। दरअसल, वाणी और कूति सेम टू सेम साड़ी पहनकर मुंबई रिसेप्शन में पहुंची। इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। लेकिन एक जैसी साड़ी पहनना दोनों के शर्मिंदगी भरा पल था।
साड़ी तो छोड़िए। ब्लाउज का डिजाइन भी एक जैसा था। सिर्फ मेकअप और हेयरस्टाइल की वजह से दोनों का लुक अलग था। जहां वाणी ने बाल खोल रखे थे वहीं कृति ने बन बनाया हुआ था। फिल्में ना सही लेकिन ये दोनों हीरोइनें सुर्खियों में आ गईं।