उर्वशी रौतेला को प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि वे हमेशा अपडेट रहती हैं। अपने अलग-अलग लुक्स से वे फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। पिछले दिनों वे ट्रेडिशनल अवतार में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने एक से बढ़कर एक लहंगे पहने थे, उसके अलावा भारी जूलरी भी उनपर खूब लग रही थी। उर्वशी के इस लुक को न सिर्फ उनके फैंस ने पसंद किया बल्कि बॉलीवुड के सिलेब्स ने भी उस लुक की खूब सराहना की। हाल ही में उर्वशी का लुक कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। वे अपने इस लेटेस्ट लुक में किसी डॉल की तरह दिखाई दे रही हैं। ये फोटोशूट उर्वशी ने किसी ब्रांड के प्रमोशन के लिए करवाया है। ट्रेडिशनल लुक के बाद इस तरह का उर्वशी का नया अवतार उनके फैंस को आश्चर्यचकित कर रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए उर्वशी का यह नया और प्यारा अवतार।
दो चोटी में नजर आया उर्वशी रौतेला का डॉल लुक, लग रही हैं एकदम अलग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
उर्वशी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर में नीले रंग का ड्रेस पहना हुआ है। यह एक क्रॉप टॉप और स्कर्ट है। नीले रंग में भी यह एक्वा शेड है। टॉप बंद गले का है और बाजुओं तक इसकी स्लीव्स है। इस ड्रेस के साथ उर्वशी ने गले में कोई जूलरी नहीं पहनी हुई है।
बालों की स्टाइलिंग है प्यारी
उर्वशी का डॉल लुक बहुत हद तक उनके हेयरस्टाइल से भी आ रहा है। लंबे बालों को उन्होंने दो चोटी में बांध लिया है और उन्हें आगे की तरफ किया हुआ है। नीले और गुलाबी रंग के रबर ही बालों में लगाए हुए हैं। हाई पोनीटेल्स खूब लग रही हैं। बालों में कर्ल्स दिए हुए हैं।
मेकअप लग रहा है अच्छा
उर्वशी का मेकअप भी बहुत अच्छा लग रहा है। उनके इस लुक के अनुसार ही है। होठों पर गुलाबी रंग का ही लिपशेड लगाया हुआ है। गालों पर इसी रंग का रुस भी है, आई शेड भी मिलता-जुलता है और खासकर उर्वशी इस तस्वीर में बहुत खुश नजर आ रही हैं।
कह रही हैं ये बात
उर्वशी ने तस्वीर के साथ यह कैप्शन डाला हुआ है कि ‘एक ही रंग क्यों, जब आप सभी रंगों के साथ ग्लो कर सकते हैं।’ उन्होंने हाथ में एक पतला सा सिल्वर रंग का ब्रेसलेट पहना हुआ है, जो कि बहुत ही खूबसूरत है। यह एक इंडोर फोटोशूट है।