Tulsi Vivah 2024: दिवाली के बाद देवोत्थान एकादशी का दिन आता है, जिसका सनातन धर्म में काफी महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु दोबारा अपना कार्यभार संभालते हैं, ऐसे में इसी दिन से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। ये एकादशी इसलिए भी काफी खास होती है, क्योंकि इसी दिन तुलसी विवाह भी कराया जाता है।
कहा जाता है कि, इस दिन माता तुलसी का विवाह कराने से सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में सुहागिन महिलाएं इस दिन खूब सच्चे मन से पूजा अर्चना करती हैं और अपने लिए अखंड सुहाग की कामना करती हैं। इस पूजा में शामिल होने के लिए सुहागिन महिलाएं खुद भी पूरा श्रृंगार करती हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुहागिन महिलाओं को इस दिन की पूजा में कैसे सजना चाहिए।
2 of 6
पहनें साड़ी
- फोटो : Instagram
एथनिक हो आउटफिट
तुलसी पूजा के समय तैयार होने के लिए हमेशा साड़ी या लहंगा ही पहनें। अगर आप चाहें तो सूट भी कैरी कर सकती हैं। इन तीनों आउटफिट के साथ दुपट्टा जरूर कैरी करें। चाहें तो अपनी शादी की चुनरी सिर पर ओढ़ लें, ताकि आपका लुक भी प्यारा दिखे।
3 of 6
रंग हो खास
- फोटो : Instagram
रंग का रखें ध्यान
आपका ये एथनिक आउटफिट खास रंग का ही होना चाहिए। पूजा के समय तो खासकर लाल, हरे, और पीले रंग को अधिक पसंद किया जाता है क्योंकि ये रंग शुभ माने जाते हैं। आपके कपड़े काले, नीले या सफेद तो बिल्कुल भी नहीं होने चाहिए।
4 of 6
सही गहने पहनें
- फोटो : instagram
आभूषण हैं जरूरी
तुलसी विवाह के दिन सोने, चांदी या कुंदन के आभूषण पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप मांग टीका, बिछिया, चूड़ियां और पैरों में पायल पहन सकती हैं।
5 of 6
मेहंदी लगाएं
- फोटो : instagram
हाथों पर रचाएं मेहंदी
पूजा-पाठ के समय सुहागिन महिलाओं का हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाना शुभ होता है। इससे सुहागिनों का सौंदर्य और भी निखरता है। ऐसे में अपने हाथों पर तो मेहंदी अवश्य ही रचाएं।