फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saree For Office: दफ्तर में रश्मिका मंदाना जैसी साड़ी पहनकर दिखाएं अपना जलवा, मिलेगी बहुत तारीफ

Wed, 24 Jul 2024 12:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 24 Jul 2024 12:09 PM IST
सार

अगर आप दफ्तर में साड़ी पहनकर जाना चाहती हैं तो रश्मिका मंदाना के कलेक्शन से टिप्स लेकर अपने लिए साड़ी खरीद सकती हैं। 

विज्ञापन
trendy saree for office inspired by Rashmika Mandanna
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram-Rashmika Mandanna

Trendy Saree For Office: हर कोई ये चाहता है कि वो अपने ऑफिस में हमेशा अप टू डेट बनकर रहे। लड़कों को इसके लिए ज्यादा परेशानी नहीं होती। परेशानी आ खड़ी होती है वर्किंग महिलाओं के सामने। हर रोज सुबह कामकाजी महिला का पहला सवाल होता है कि वो ऑफिस क्या पहनकर जाएं। ये सवाल हर महिला को काफी परेशान करता है। ऐसे में आप चाहें तो ऑफिस के लिए अपने कलेक्शन में साड़ियां शामिल कर सकती हैं।



अगर साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के कलेक्शन पर एक नजर डाल लें। रश्मिका के पास साड़ियों का काफी खूबसूरत कलेक्शन है। उनके पास एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ी है, जिसे पहनकर वो अक्सर अपने फैंस का दिल जीतती रहती हैं। तो बिना देर किए हुए आइए नजर डालते हैं रश्मिका के साड़ी लुक्स पर, ताकि आप भी दफ्तर में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाकर जलवा बिखेर सकें। 

Trending Videos
trendy saree for office inspired by Rashmika Mandanna
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram-Rashmika Mandanna

ब्लैक शिफॉन

इस तरह की ब्लैक रंग की साड़ी आपको इस मौसम में खूबसूरत दिखने में मदद करेगी। इस साड़ी पर बना फ्लोरल प्रिंट ही इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनकर आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। 

trendy saree for office inspired by Rashmika Mandanna
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram-Rashmika Mandanna

कॉटन साड़ी

अगर आपको पारंपरिक तरीके से प्लीट्स बनाकर साड़ी पहनना पसंद है तो इसके लिए सूती साड़ी को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करें। ऐसी प्लीट्स वाली साड़ी के साथ हेयर स्टाइल भी ऐसा ही बनाएं जो आपको एलिगेंट लुक दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
trendy saree for office inspired by Rashmika Mandanna
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram-Rashmika Mandanna

शिफॉन साड़ी

इस आइवरी रंग की शिफॉन की साड़ी के बॉर्डर पर काफी खूबसूरत काम किया गया है। ये काम काफी सिंपल लेकिन काफी एलिगेंट है। ऐसे में आप भी ऐसी साड़ी को पहनकर अपने दफ्तर जा सकती हैं। इसके साथ गोल्डन रंग का ही ब्लाउज भी कैरी करें। 

विज्ञापन
trendy saree for office inspired by Rashmika Mandanna
रश्मिका मंदाना - फोटो : instagram-Rashmika Mandanna

फ्लोरल प्रिंट 

इस तरह की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगी। ऐसे में आप भी इस साड़ी को अपने कलेक्शन में अवश्य शामिल करें। अभी बारिश का मौसम भी है, जिसके लिए ये साड़ी परफेक्ट है। तो बिना देर किए आप भी ये साड़ी अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed