गर्मियों के मौसम में हर कोई आरामदायक कपड़े पहनना चाहता है। लेकिन बात जब लड़कियों की आती है तो उन्हें आराम के साथ स्टाइल भी करनी होती है। क्योंकि ज्यादातर लड़कियां स्टाइल से समझौता नहीं करना चाहती। लेकिन बात जब ट्रेवेल की होती है। तो ये और भी जरूरी हो जाता है कि कपड़े आराम देने के साथ ही स्टाइलिश भी हो। क्योंकि हर खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद करना होता है। अगर आप भी इस गर्मी कहीं घूमने का प्लान कर रही हैं। तो इन कपड़ों को अपने बैग पैक में रखें। जिससे कि आराम के साथ ही स्टाइलिश लुक मिलें।
2 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
को-आर्ड सेट
इन दिनो को-आर्ड सेट काफी ज्यादा चलन में है। ऊपर टॉप और पैट्स सेट में ये को-आर्ड सेट इन दिनों बीटाउन एक्ट्रेसेज को काफी पसंद आ रहे हैं। तो अगर आप ट्रिप पर जा रही हैं तो इस तरह के को-आर्ड सेट को अपने बैग में रखें। वैसे मार्केट में इन दिनों कॉटन और लिनेन जैसे फैब्रिक के काफी को-आर्ड सेट मिल जाएंगे। जो आपको परफेक्ट और स्टाइलिश लुक देंगे।
3 of 5
crop top
- फोटो : pixabay
क्रॉप टॉप
क्रॉप टॉप भी ट्रेवेल के लिए परफेक्ट होता है। इसे फ्लेयर या फिर ढीली-ढाली फिटिंग वाली पैट्स के साथ पेयर कर सकते हैं। ये स्टाइलिश लुक देने के साथ की आराम भी देंगे। साथ ही ये काफी ज्यादा ट्रेंडी भी लगेंगे। इस तरह के आउटफिट के साथ आप चाहें तो स्नीकर्स या फिर फ्लैट सैंडिल को पेयर कर सकती हैं।
4 of 5
hina khan in denim skirt
- फोटो : instagram
डेनिम स्कर्ट
वैसे अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं ट्रेवेल में तो डेनिम की स्कर्ट को भी बैग में रख सकती हैं। इसे किसी भी स्टाइलिश टॉप. टीशर्ट या फिर शर्ट के साथ मैच कर सकती हैं। स्कर्ट की लंबाई को आप अपने कंफर्ट के हिसाब से चुनें। ये काफी स्टाइलिश लुक देंगे।
5 of 5
bollywood actress in jumpsuit
- फोटो : instagram
रोम्पर या जंपसूट
कहीं घूमने जा रहे हैं तो जंपसूट या रोम्पर को भी अपने बैग में रख सकती हैं। हालांकि जंपसूट रोड ट्रिप के लिए ठीक नही हैं। लेकिन किसी होटल से निकलकर घूमने जा रही हैं तो जंपसूट को डे आउटिंग के लिए चुन सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल होते हैं। जंपसूट मार्केट में कई सारे फैब्रिक में मिल जाएंगे।