फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Straightening Tips: बिना मशीन के बालों को करना है स्ट्रेट तो अपनाएं ये घरेलू तरीके

Sun, 28 Jul 2024 11:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 28 Jul 2024 11:02 AM IST
सार

अगर आप बिना हेयर स्ट्रेटनर के अपने बालों को स्ट्रेट करना चाहती हैं तो आइए इसके कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं। 

विज्ञापन
Tips for getting straight hair without using heat balon ko straight kaise karen ghar per
बिना मशीन के बाल स्ट्रेट करने के घरेलू तरीके - फोटो : iStock

Hair Straightening Tips: लड़कियों को लंबे- घने और काले बाल काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। खासतौर पर अगर बात करें आज के ट्रेंड की तो आज के समय लंबे और स्ट्रेट बालों का काफी ट्रेंड है। लड़कियां इसके लिए हजारों-हजारों रुपये खर्च करके अपने बालों को परमानेंट स्ट्रेट कराती हैं। इसके साथ-साथ वो कहीं जाने से पहले भी अपने बालों को हीटिंग टूल्स की मदद से घर पर ही स्ट्रेट करती हैं।



हीटिंग टूल्स बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं, जिसके चलते इनका ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए मना किया जाता है। वहीं अगर आप परमानेंट अपने बालों को स्ट्रेट कराना चाहती हैं तो इसके लिए आपको काफी रुपये की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में यहां आपको घर पर ही परमानेंट बाल स्ट्रेट करने के लिए तरीके बताए जा रहे हैं, ताकि आप बिना किसी केमिकल के आप भी अपने बालों को स्ट्रेट करा लें। इन नुस्खों के इस्तेमाल से आपके बालों को किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होगा। 

Tips for getting straight hair without using heat balon ko straight kaise karen ghar per
बिना मशीन के बाल स्ट्रेट करने के घरेलू तरीके - फोटो : iStock

पहला तरीका


अगर बाल स्ट्रेट करने के पहले घरेलू तरीके की बात करें तो ये हॉट ऑयल ट्रीटमेंट है। इससे बाल एकदम से स्ट्रेट नहीं होते। अगर आप धीरे-धीरे हर रोज ये ट्रीटमेंट लेंगे तो इससे आपके बाल अपने आप हमेशा के लिए स्ट्रेट हो जाएंगे। इस ट्रीटमेंट के लिए आप नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या फिर बादाम का तेल में से किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
Tips for getting straight hair without using heat balon ko straight kaise karen ghar per
बिना मशीन के बाल स्ट्रेट करने के घरेलू तरीके - फोटो : iStock
ऐसे करें इस्तेमाल

हॉट ऑयल ट्रीटमेंट लेने के लिए आपको हर रोज अपने बालों में गुनगुने तेल से मालिश करनी है। इससे बाल न सिर्फ मजबूत होते हैं, बल्कि ये बालों को स्ट्रेट भी करता है। इस ट्रीटमेंट के लिए सबसे पहले तेल को हल्का गर्म कर लें। अब इस तेल से करीब 15 से 20 मिनट तक स्कैल्प पर मसाज करें। मसाज करने के बाद अपने बालों को फुल लेंथ में कंघी करें। कंघी करने के बाद हल्के गर्म पानी में तौलिया डुबोकर बालों पर बांध लें। अब बालों को कुछ देर बाल शैंपू से धो लें। लगातार इस ट्रीटमेंट को लेने से भी आपके बाल स्ट्रेट होंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips for getting straight hair without using heat balon ko straight kaise karen ghar per
बिना मशीन के बाल स्ट्रेट करने के घरेलू तरीके - फोटो : iStock

दूसरा तरीका

बालों को परमानेंट स्ट्रेट करने के लिए आपको कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये बालों को स्ट्रेट करने के साथ-साथ चमकदार और मुलायम भी बनाता है।

विज्ञापन
Tips for getting straight hair without using heat balon ko straight kaise karen ghar per
बिना मशीन के बाल स्ट्रेट करने के घरेलू तरीके - फोटो : iStock

ऐसे करें इस्तेमाल

इसके इस्तेमाल के लिए आपको सबसे पहले एक एक कटोरी में कोकोनट मिल्क और नींबू के रस की कुछ बूदें मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करके कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें। कुछ देर के बाद आप देखेंगे कि इसके ऊपर क्रीम की एक लेयर बन गई होगी। इसी क्रीम से आपको अपने बालों की मसाज करनी है। बालों की मसाज करने के बाद हल्के पानी में तौलिया डूबोकर इसे बालों में बांध लें अब 20 मिनट के बाद बालों को धो लें। ये क्रीम भी धीरे-धीरे आपके बालों को स्ट्रेट बनाने का काम करेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed