तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फिल्म हीरोपंती 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अलग-अलग इवेंट में उनका लुक फैशन एक्सपर्ट को इंप्रेस कर रहा है। क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहन तारा का सेक्सी लुक सामने आया तो वहीं उनके वेल फिटिंग वेस्टकोट और पैंट ने काफी सुर्खियां बटोरी। एक बार फिर तारा ने इंस्टाग्राम पर अपने स्टाइलिश लुक की तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो बोल्ड नजर आईं।
2 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
तारा ने अहमदाबाद में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के लिए सुर्ख गुलाबी रंग का पैंट और ब्लेजर कैरी किया है। जिसके साथ मैचिंग टिनी बैग हर किसी का ध्यान खींच रहा है। तारा ने स्ट्रेट फिटिंग हाई वेस्ट पैंट को चुना। जिसके साथ ओवरसाइज ब्लेजर को मैच किया गया है। वहीं इस लुक को बोल्डनेस का तड़का देने के लिए साथ में मैचिंग की बिकिनी टॉप को कैरी किया गया है।
3 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
जिसमे तारा का लुक काफी इंप्रेसिव और बोल्ड दिख रहा है। वहीं तारा ने इस लुक को एक्सेसरीज की मदद से और भी ज्यादा स्टाइलिश बना दिया है। पिंक शेड के ग्लासेज के साथ फैशन लेबल जेन का मिनी बैग हर किसी का ध्यान खींच रहा है। छोटू से स्लिंग बैग को तारा कमर के पास लटकाएं नजर आईं।
4 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
वहीं प्वॉइंटेड पिंक पमप्स इस पूरे लुक को बॉस वाइब्स दे रहे हैं। तारा ने अपने पूरे लुक को नए कलरफुल बालों के साथ कॉम्पिलेंट दिया है। बात करें मेकअप की तो मैट ब्राउन शेड की लिपस्टिक उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रही है। वहीं कोहल रिम्ड आई और पिंक हूप्स शानदार नजर आ रहे हैं। हालांकि ये पहला मौका नहीं जब तारा का बॉस लेडी लुक सुर्खियां बटोर रहा है।
5 of 5
तारा सुतारिया फैशन
- फोटो : instagram/tarasutaria
इससे पहले ही तारा ने ब्लैक एंड व्हाईट स्ट्राईप वाले वेस्ट कोट और पैंट में हर किसी का ध्यान खींचा था। जिसमे वो वेल फिटिंग के बॉस लेडी लुक में नजर आई थीं। प्लजिंग नेकलाइन वाले वेल फिटिंग वेस्ट कोट के साथ तारा ने ट्राउजर के साथ इसे मैच किया था। जबकि हाई स्लीक पोनीटेल और मरून शेड की लिपस्टिक पूरे लुक में चार चांद लगा रही थी।