Summer Saree Collection: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं घर के कार्यक्रमों से लेकर क्लब की पार्टियों तक में कैरी करती हैं। इसके अलावा साड़ी तो दफ्तर में काफी अच्छा लुक देने का काम करती है। सर्दी के मौसम में तो किसी भी फैब्रिक की साड़ी पहन लो सब चल जाता है, लेकिन परेशानी सामने आती है गर्मी के मौसम में। वैसे तो साड़ी संभालना कठिन नहीं होता है, लेकिन अगर आप मौसम के हिसाब से इसके फैब्रिक का चयन नहीं करेंगी, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बहुत सी महिलाओं को लगता है कि गर्मी में सिर्फ सूती साड़ी पहनना ही सही रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस मौसम के लिए ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ी भी काफी सही मानी जाती है। ये काफी हल्की होती है, ऐसे में इसे पहनकर आपको किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आप ऑर्गेंजा साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो हम इस लेख में कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
2 of 7
ऑर्गेंजा साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट
आप चाहें तो ब्लैक और ब्राउन रंग की ऐसी साड़ी खरीद सकती हैं। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ऐसी ऑर्गेंजा की साड़ी खरीद सकती हैं। इस पर लगा हुआ पतला सा बॉर्डर आपको खूबसूरत लुक देगा। गर्मी का मौसम में है तो इसके साथ बालों में पोनीटेल बनाएं, ताकि आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
3 of 7
ऑर्गेंजा साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
गर्मी के मौसम में हल्के रंग की साड़ी पहनना ज्यादा सही होता है। ऐसे में आप चाहें तो इस तरह की सफेद रंग की ऑर्गेंजा साड़ी खरीद सकती हैं। इसके फ्लोरल प्रिंट की वजह से आपका लुक वाकई काफी खूबसूरत लगेगा। ऐसी साड़ी के साथ बालों में जूड़ा बनाएं।
4 of 7
ऑर्गेंजा साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन
- फोटो : instagram
कियारा आडवाणी
हल्के ग्रीन रंग की ये साड़ी देखने में काफी प्यारी है। ऐसी वर्क वाली ऑर्गेंजा साड़ी को आप किसी शादी-विवाह में भी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ ब्लाउज बनवाते वक्त उसकी डिजाइन का खास ध्यान रखें, क्योंकि पूरा लुक उसी की वजह से खिलकर सामने आएगा।
5 of 7
ऑर्गेंजा साड़ी का लेटेस्ट कलेक्शन
- फोटो : instagram
जान्हवी कपूर
ऐसी फ्लोरल प्रिंट की ऑर्गेंजा साड़ी गर्मी के मौसम के लिए सबसे सही विकल्प है। इसे आप ऑफलाइन भी खरीद सकती हैं। ये साड़ी काफी हल्की होती है। इसके साथ ही आप चाहें तो इसके साथ अलग रंग का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं, ताकि आपका लुक स्टाइलिश दिखे।