शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने बॉलीवुड में अभी तक डेब्यू नहीं किया है लेकिन लोगों की निगाहें अभी से उनके लुक्स और फैशन सेंस पर टिकी हुई है। वे कई बार अपने डस्की कलर को लेकर ट्रोल भी हो चुकी हैं और स्टारकिड होने के नाते उनको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी होती रहती हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर बहुत अधिक सक्रिय तो नहीं रहती हैं लेकिन जब भी वे कोई भी तस्वीर साझा करती हैं या मुंबई में कहीं पर भी स्पॉट होती हैं तो फैंस की चर्चाओं का विषय बन जाती हैं। वे फिटनेस को लेकर एकदम सक्रिय रहती हैं। कई बार जिम आते- जाते हुए वे स्पॉट होती हैं लेकिन इस बार सुहाना ने जिम वियर में खुद से अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर में एकदम फिटनेस फ्रीक नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए सुहाना की यह लेटेस्ट मिरर सेल्फी।
सुहाना खान ने साझा की मिरर सेल्फी, दिख रही है टोंड बॉडी
ऐसा है लुक
सुहाना उनकी लेटेस्ट तस्वीर में बहुत कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रे कलर का फिटनेस वियर पहना हुआ है। जिसमें डार्क ग्रे कलर के शॉर्ट्स हैं और डार्क ग्रे कलर की स्पोर्टस ब्रा है। डोरी वाला क्रॉस नेक दिया हुआ है।
फिटनेस को लेकर कर रही हैं मेहनत
सुहाना ने फिटनेस वियर पहन रखे हैं और यह तस्वीर उनकी जिम की ही दिखाई देती है। वे मिरर के सामने खड़े होकर अपनी सेल्फी निकाल रही हैं। सुहाना का चेहरा देखकर लग रहा है कि यह उनकी पोस्ट वर्कआउट तस्वीर है।
लुक है सिंपल
जिम के अनुसार ही सुहाना का यह लुक है। बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ है। कानों में सुनहरे गोल ईयररिंग्स पहन रखे हैं और हाथों में गोल्डन और सिल्वर बैंगल्स नजर आ रहे हैं। उंगलियों में अलग-अलग रिंग्स पहनी हुई हैं और नाखूनों को बढ़ा रखा है।
सेल्फी के लिए है परफेक्ट पोज
सुहाना मिरर सेल्फी के हिसाब से परफेक्ट पोज कर रही हैं। चेहरे को थोड़ा सा झुकाकर वे पोज कर रही हैं और उनकी बॉडी, कॉलर बोन और चेहरा अच्छे से नजर आ रहे हैं। सुहाना ने चेहरे पर ज्यादा मेकअप नहीं किया है। डार्क लिपस्टिक और लाइनर चेहरे पर अच्छे लग रहे हैं।