सोनम कपूर ने कुछ दिनों पहले ही अपने गर्भवती होने की खबर फैंस के साथ साझा की। जिसके बाद वो उन्हें फैंस की तरफ से जमकर बधाईयां मिली थी। वहीं इस खुशखबरी को साझा करने के लिए सोनम ने जिस तस्वीर को पोस्ट किया था। उसमे उनका फैशनेबल अंदाज साफ नजर आ रहा था। वहीं अब सोनम ने बेबी बंप फ्लांट करते फोटोशूट करवाया है। जिसमे वो किसी गॉडेस की तरह ही नजर आ रही हैं।
2 of 5
sonam kapoor
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम कपूर का ये लुक बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर अबु जानी के बर्थडे पार्टी के लिए था। जिसमे शरीक होने के लिए प्रेग्नेंट सोनम ने उन्हीं के कलेक्शन से इस खूबसूरत आउटफिट को चुना था। सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी को और बेबी बंप को काफी खूबसूरती के साथ फ्लांट किया है। जिसमे वो राजसी लुक में नजर आ रही हैं।
3 of 5
sonam kapoor
- फोटो : instagram
सोनम कपूर ने अबु जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से इस धोती स्टाइल साड़ी को चुना है। जो कि प्रीस्टिच्ड नजर आ रही है। सिल्क सैटिन के फैब्रिक की साड़ी के किनारों पर मोतियों का वर्क किया गया है। वहीं ऑफ शोल्डर ट्यूब स्टाइल ब्लाउज ग्लैमरस बना रहा है पूरे लुक को। जिसे सोनम ने खुले पल्लू के साथ पेयर किया है। वहीं बात करें स्टाइल की तो उनकी ज्वैलरी भी बेहद खास है।
4 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : Social Media
सोनम ने इस आउटफिट के साथ टेंपल डिजाइन ज्वैलरी को चुना है। जो कि उनकी मां सुनीता कपूर के हैं। बता दें कि सोनम अक्सर ही अपने मां के गहनों में नजर आती हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो प्रेग्नेंसी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपना मेकअप नेचुरल टोन में रखा है।
5 of 5
sonam kapoor
- फोटो : instagram
बता दें कि प्रेग्नेंसी की खबर हर किसी को देने के बाद सोनम कपूर पहली बार किसी इवेंट में शामिल हुई थीं। जिसमे वो कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक में नजर आईं थीं। सोनम ने इस इवेंट के लिए रॉयल ब्लू कलर के पैंट और सूट को चुना था। जिसके साथ सफेद रंग की शर्ट को मैच किया गया था। वहीं इस लुक को सोनम ने स्नीकर्स के साथ मैच किया था। और बेहद खूबसूरत नजर आई थीं।