आज बॉलीवुड में अपने हुस्न और अदाओं से लाखों दिलों को रिझाने वाली सोनाक्षी सिन्हा दिखने में कभी बहुत मोटी हुआ करती थीं। सोनाक्षी का वजन कभी 90 किलो था, लेकिन आज उनका नाम हॉट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। खुद को फिट बनाने के लिए सोनाक्षी ने कड़ी मेहनत की और आज इसका नतीजा आपके सामने है। आगे की स्लाइड्स में देखें सानाक्षी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें, जिन्हें देखकर पता लगता है कि ट्रांसफॉर्मेशन के बाद वह कितनी ग्लैमर्स और स्टाइलिश होती जा रही हैं।
2 of 6
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
हाल ही में सोनाक्षी ने 'कॉस्मोपॉलिटन' मैगजीन के दिसंबर 2018 संस्करण के लिए एक जबरदस्त फोटोशूट करवाया है, जिसमें उनका हॉट लुक काबिल-ए-तारीफ है। वैसे तो अपने लुक में आए बदलावों को लेकर वह पिछले काफी समय से ही सुर्खियों में थीं, लेकिन इस फोटोशूट में वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं, जिसने हर किसी के पसीने छुड़ा दिए हैं।
3 of 6
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में सोनाक्षी ने गोल्डन कलर का ड्रेस पहना है। अपना यह लुक पूरा करने के लिए उन्होंने विंग आईलाइनर लगा रखा है और बाल खोल रखे हैं। उनका यह लुक उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।
4 of 6
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
क्रॉप टॉप और मल्टीकलर हाई स्लिट स्कर्ट में सोनाक्षी बेहद हॉट लग रही हैं। इस तस्वीर में देखकर आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया है।
5 of 6
sonakshi sinha
- फोटो : instagram
बता दें, जिस समय सोनाक्षी ने फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी, तब उन्हें उनके वजन को लेकर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर कई बार उन्हें उनके वजन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल भी किया जाता था, लेकिन सोनाक्षी ने अपने इस लुक से सभी को करारा जवाब दे दिया है।