शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन अभिने्त्रियों में शामिल हैं। जो 46 की उम्र में भी गजब की फिट हैं। वहीं अपनी शानदार स्लिम फिगर को फ्लांट करने के लिए ग्लैमरस कपड़े पहनने से भी गुरेज नहीं करती। हालांकि उनका देसी लुक फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आता है। तभी तो शिल्पा अक्सर ही साडी संग ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं। रियलिटी शो के मंच पर इस बार भी शिल्पा ने ऐसी साड़ी पहनी कि हर किसी की नजरें उन पर ही टिक गई।
2 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सितारों से सजी साड़ी को शिल्पा शेट्टी बिल्कुल हटके अंदाज में पहनी नजर आईं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। शिल्पा शेट्टी ने डांस रियलिटी शो के लिए मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कलेक्शन से इस साड़ी को चुना है।
3 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
शिल्पा ने शो को जज करने के लिए डार्क मरून कलर की साड़ी को चुना। जिस पर सितारों का काम किया गया है। वहीं बात करें इस साड़ी के ब्लाउज की तो शिल्पा ने इसे काफी अलग अंदाज में पहना है। दरअसल, शिल्पा की इस साड़ी पर मैचिगं का ब्लाउज है। जिसकी केप डिजाइन की स्लीव है। वहीं ये केप डिजाइन की स्लीव पूरे पैरों तक लंबी है। जिसमे शिल्पा अपनी स्लिम फिगर दिखा रही हैं।
4 of 5
shilpa shetty
- फोटो : shilpa shetty instagram
वहीं इस साड़ी के साथ शिल्पा ने मिनिमम एक्सेसरीज को कैरी किया है। जिससे सिकुइन वर्क वाली ये साड़ी पर पूरा ध्यान जा रहा है। वहीं मरून शेड की लिपस्टिक के साथ शिल्पा ब्राउन शेड कोहल आईज और पिक चिक्स और ब्लश पिंक का फेस मेकअप किए दिखीं।
5 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
बता दें कि शिल्पा शिमरी वर्क के कपड़ों को बेहद खूबसूरती के साथ स्टाइल करती हैं। जिसकी वजह से हर किसी का ध्यान उन पर ही जाकर अटक जाता है। सिल्वर कलर के इस शिमरी जंपसूट का ये अंदाज काफी शानदार दिख रहा है। जिसे उन्होंने काले रंग की बेल्ट के साथ एक्सेसराइज किया है।