शिल्पा शेट्टी के फैंस दो जनरेशन में मिलते हैं। पुराने लोग और नई आने पीढ़ी, दोनों ही वर्ग को वे बहुत अच्छी लगती हैं। शिल्पा ने समय के साथ खुद को अपडेट किया है। वे फैशन के मामले में नई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। वे फैशन के लेटेस्ट ट्रेंड्स का पालन करती हैं। जहां उनके समय की अन्य अभिनेत्रियां एक से लुक कैरी करती हैं, ट्रेडिशनल आउटफिट्स में अधिक नजर आती हैं, वहीं शिल्पा के साथ ऐसा कोई बंधन नहीं है। वे आए दिन एक से बढ़कर एक लुक्स कैरी करती हैं। फैशन और लुक्स के साथ नए प्रयोग करने से वे बिल्कुल नहीं कतराती हैं। फिटनेस के मामले में भी शिल्पा खुद का बहुत ध्यान रखती हैं, यही वजह है कि उनकी उम्र के बारे में भी पता नहीं लगता है। वे हमेशा एकदम जवां नजर आती हैं। वे कई सारी महिलाओं के लिए आदर्श हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए शिल्पा का यह लेटेस्ट और जबरदस्त लुक।
शिल्पा शेट्टी का ये ड्रेस दे रहा है ‘कभी खुशी कभी गम’ की पू को टक्कर, लग रही हैं एकदम जवां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
शिल्पा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर में सिक्विन पैंट पहना पहुआ है जो कि एकदम फिटिंग का है। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है जिसमें कि डोरी पैटर्न भी दिया हुआ है। शिल्पा की फिटनेस के कारण उनपर यह लुक बहुत अच्छा लग रहा है।
बाल लग रहे हैं लाजवाब
शिल्पा के बाल भी इस लुक के साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। बालों को खुला रखा हुआ है जिस वजह से वे हवाओं में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। बालों में जो बाउंस आ रहा है, वो उनकी इस तस्वीर को और भी खास बना रहा है।
अंदाज है सबसे अलग
शिल्पा का अंदाज आज भी सबसे अलग है। हाल ही में उन्हें ‘चुरा के दिल मेरा’ के रिमिक्स में देखा गया है। रिमिक्स के बाद से ही वे फैंस और बॉलीवुड सिलेब्स की चर्चा का विषय बन गई हैं। हाल ही में डाली तस्वीर में वे साइड पोज दे रही हैं जो कि लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है।
शिल्पा ने जैसे ही तस्वीर को पोस्ट किया, उसके बाद से ही इसपर खूब कमेंट्स आ रहे हैं। मेकअप आर्टिस्ट, आंत्रप्रोन्यर और उनके अन्य दोस्तों ने भी इस पर कमेंट किया है। फैंस तस्वीर में उनके आउटफिट के साथ ही उनकी फिटनेस की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।