शरवरी वाघ बीटाउन में धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही हैं। वेबसीरीज में अपने काम के साथ ही शरवरी अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। पार्टी से लेकर अवॉर्ड फंक्शन में शरवरी का स्टाइल सेंस बेहद खास नजर आता है। जो उन्हें बॉलीवुड की फैशनिस्टा ही दिखाता है। अक्सर वो ऐसे कपड़ों को पहने नजर आ जाती हैं जो हर किसी का ध्यान खींच लेता है। बीती रात हुए ग्रेजिया अवॉर्ड फंक्शन में भी पहुंची शरवरी ने हर किसी का अटेंशन बटोरा।
2 of 5
sharvari wagh
- फोटो : instagram
शरवरी ने अपने लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं। जिसमे वो काफी हसीन दिख रही हैं। ग्रेजिया अवॉर्ड शो में टीवी के साथ ही फिल्मों की हसीनाएं भी पहुंची। इस लिस्ट में जान्हवी कपूर के साथ ही तेजस्वी प्रकाश, रश्मि देसाई शामिल हैं। वहीं शरवरी वाघ ने इन हसीनाओं के बीच अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया।
3 of 5
sharvari wagh
- फोटो : instagram
शरवरी अवॉर्ड शो के लिए काले रंग के गाउन में तैयार हुई। जिसकी वन शोल्डर फुल स्लीव डिजाइन खूबसूरत लग रही थी। वहीं ड्रेस में लगे कट इसे काफी ग्लैमरस बना रहे थे। बैकलेस डिजाइन के साथ इस ड्रेस में साइड से न्यूड शेड के कपड़े की डिजाइन की गई थी। जो बिल्कुल हटके लुक दे रही थी। जिसके साथ विंग्ड आईलाइनर और मॉव शेड की लिपस्टिक के साथ सेंटर पार्टेड हेयर स्टाइल बनाया है। लाइट वेवी बाल खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
4 of 5
sharvari wagh
- फोटो : instagram
हालांकि शरवरी की इस अजीब से कट लगी ड्रेस को देख लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ट्रोलर ने कमेंट किया है 'उर्फी का महंगा वर्जन', तो वहीं एक यूजर ने कमेंट किया है 'सब पर उर्फी का भूत आ गया है।'
5 of 5
शरवरी वाघ
- फोटो : amar ujala, mumbai
शरवरी अक्सर अपनी च्वॉइस से फैशन एक्सपर्ट को इंप्रेस कर लेती हैं। इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीरों में जींस और क्रॉप टॉप के साथ उनका स्टाइलिश अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।