{"_id":"66f4e57d51f304248f07207c","slug":"shardiya-navratri-2024-simple-tips-to-create-durga-puja-look-2024-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Durga Puja Look: दुर्गा पूजा में बंगाली बाला की तरह होना है तैयार तो इन चीजों का करें इस्तेमाल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Durga Puja Look: दुर्गा पूजा में बंगाली बाला की तरह होना है तैयार तो इन चीजों का करें इस्तेमाल
Durga Puja Look: दुर्गा पूजा का इंतजार लोग सालभर करते हैं। अब तो पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पूरे देशभर में दुर्गा पूजा मनाई जाती है। इस दौरान गली-मोहल्लों में बड़े-बड़े पंडाल लगाकर वहां मां दुर्गा की स्थापना की जाती है। स्थापना के बाद लोग वहां सच्चे मन से माता रानी की पूजा करते हैं। इस दौरान महिलाएं खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं।
दुर्गा पूजा का सबसे ज्यादा उत्साह पश्चिम बंगाल में देखने को मिलता है, ऐसे में महिलाएं चाहती हैं कि वो पारंपरिक बंगाली तरह से ही तैयार हों। अगर आप दुर्गा पूजा में बंगाली बाला की तरह ही अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो यहां हम आपको उसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। दरअसल, बंगाली अंदाज में तैयार होने के लिए आपको कुछ चीजों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है, उसी से आपका लुक कंप्लीट होगा।
2 of 6
दुर्गा पूजा लुक
- फोटो : instagram
लाल पार साड़ी है सबसे अहम
अपने लुक को पूरा करने के लिए पश्चिम बंगाल की पारंपरिक लाल पार साड़ी अवश्य पहनें। पूजा के दौरान ये साड़ी पहनना काफी शुभ माना जाता है। पश्चिम बंगाल में शादी के वक्त भी महिलाएं यही साड़ी पहना पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी अपने लिए ऐसी ही साड़ी खरीद लें, ताकि आपका लुक पारंपरिक बंगाली लगे।
3 of 6
दुर्गा पूजा लुक
- फोटो : instagram
हाथों में पहनें चूड़ियां
अगर पारंपरिक बंगाली लुक कैरी करने का प्लान कर रही हैं तो उसके साथ हाथों में चूड़ियां अवश्य पहनें। इस दौरान लाल या मैरून रंग की चूड़ी ही आपके लुक को पूरा करेगी। अगर चूड़ी नहीं है तो आप गोल्ड के कड़े कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दुर्गा पूजा लुक
- फोटो : instagram
गोल्ड ज्वेलरी लगेगी प्यारी
अपने लुक को पूरा करने के लिए गोल्ड ज्वेलरी कैरी करें। यदि आपके पास सोने के आभूषण नहीं हैं तो गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी भी आप कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा पर्ल बेस्ड ज्वेलरी भी आपकी खूबसूरती को एलीगेंट लुक देने का काम करेगी।
विज्ञापन
5 of 6
दुर्गा पूजा लुक
- फोटो : instagram
माथे पर बिंदी है जरूरी
बंगाली लुक को पूरा करने के लिए माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी काफी मदद करेगी। अपने चेहरे के आकार के हिसाब से बिंदी का चयन करें। यदि चेहरा छोटा है, तो आप माथे पर छोटी लाल बिंदी लगाएं। बड़े चेहरे पर आप बड़े आकार की बिंदी भी लगा सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।