रूबी शुक्ला
Shardiya Navratri 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है। यानी अब माता के आगमन को कुछ ही दिन बचे हैं। जहां एक तरफ माता के स्वागत के लिए देश के कोने-कोने में पंडाल सजने लगे हैं और घरों में भी साफ-सफाई शुरू हो गई है। हर कोई पूजा की तैयारी में जुटा है। वहीं दूसरी तरफ डांडिया और गरबा नाइट को लेकर भी लोगों में उत्साह है।
गरबा नाइट में हर कोई सज-धजकर पहुंचता है और माता के स्वागत में झूमता है। अगर आप इस साल गरबा नाइट पर औरों से अलग दिखना चाहती हैं तो हम आपके लिए बॉलीबुड सेलिब्रिटीज से इंस्पायर्ड कुछ ऐसे ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आप सारी लाइमलाइट लूट सकती हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कुछ यूनिक और खास ब्लाउज डिजाइन्स के बारे में।
2 of 8
नितांशी गोयल का कलरफुल ब्लाउज
- फोटो : instagram
नितांशी गोयल का कलरफुल ब्लाउज
गरबा नाइट बेहद कलरफुल होती है। हर कोई रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर गरबा खेलता है। तो अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो लापता लेडीज फेम नितांशी गोयल का ये पारंपरिक V नेक गरबा ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। जो आपको ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ कंफर्ट भी देगा।
3 of 8
डीप नेक चोली
- फोटो : instagram
डीप नेक चोली
गरबा-डांडिया नाइट पर आप अभिनेत्री कंगना रनौत के जैसी ये डीप नेक चोली भी ट्राई कर सकती हैं, जो गरबा नाइट के लिए एकदम परफेक्ट है। जिसे पहनकर आप सबसे अलग और जुदा दिखेंगी और हर कोई आपसे आकर आपके टेलर का पता पूछेगा।
4 of 8
ग्लैमरस लुक के लिए परफेक्ट डिजाइन
- फोटो : instagram
ग्लैमरस लुक के लिए परफेक्ट डिजाइन
गरबा नाइट पर अगर आप कुछ ग्लैमरस लुक ट्राई करना चाहती हैं तो करिश्मा तन्ना का ये ब्लाउज डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। ये ग्लैमरस होने के साथ-साथ खूबसूरत भी है। गरबा के दौरान ब्लाउज को लेकर किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए इस तरह का ब्लाउज पहनते वक्त फैशन टेप का इस्तेमाल करें और दुपट्टे को भी ऐसे कैरी करें कि ये आपको असहज न करें।
5 of 8
मिरर वर्क स्वीर्टहार्ट नेक ब्लाउज
- फोटो : instagram
मिरर वर्क स्वीर्टहार्ट नेक ब्लाउज
शिल्पा शेट्टी का ये मिरर वर्क स्वीर्टहार्ट नेक ब्लाउज बेहद खूबसूरत है। यह ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ मॉर्डन लुक भी दे रहा है। इस गरबा नाइट आप शिल्पा शेट्टी का ये खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं।