{"_id":"683e987fac18ef549106a479","slug":"sharara-vs-gharara-know-difference-between-gharara-and-sharara-styling-tips-in-hindi-2025-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shrara Vs Gharara: शरारा और गरारा में क्या फर्क है ? खरीदने से पहले जान लें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Shrara Vs Gharara: शरारा और गरारा में क्या फर्क है ? खरीदने से पहले जान लें
Tue, 03 Jun 2025 01:09 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:09 PM IST
सार
Know Difference Between Gharara and Sharara: यदि आप भी शरारा और गरारा खरीदने का विचार कर रही हैं तो पहले इसमें अंतर जान लें।
विज्ञापन
शरारा और गरारा में क्या फर्क है ?
- फोटो : instagram
Know Difference Between Gharara and Sharara : महिलाएं आज के समय में ऐसे कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, जो न सिर्फ खूबसूरत हों, बल्कि पहनने में कंफर्टेबल भी हों। कपड़े जितने आरामदायक होंगे, उन्हें उतनी ही देर तक पहना जा सकेगा। ऐसे में उन्हें शरारा सूट काफी पसंद आता है।
कैसा होता है शरारा ?
- फोटो : instagram
कैसा होता है शरारा ?
सबसे पहले तो ये जान लें कि शरारा क्या होता है। शरारा एक तरह का प्लाजो ही होता है, जिसमें नीचे की तरफ काफी घेर होता है। इसमें किसी तरह का कोई जोड़ नहीं होता। ज्यादातर शरारा में गोटा-पट्टी का काम होता है। यदि कुर्ता हैवी है तो कई बार शरारा में सिर्फ घेर पर काम होता है।

कैसा होता है गरारा ?
- फोटो : instagram
कैसा होता है गरारा ?
शरारा से गरारा सिर्फ इसलिए अलग होता है, क्योंकि उनमें जोड़ होता है। इसकी पहचान है कि इसमें घुटने के थोड़ा नीचे या फिर थोड़ा ऊपर एक जोड़ होता है। इसी जोड़ पर गरारा से घेर को अटैच किया जाता है। ये घुटनों तक अच्छी फिटिंग का यानी कि टाइट होता है, और घुटनों से नीचे इसमें घेर होता है।

शरारा के साथ क्या-क्या पहन सकते हैं ?
- फोटो : instagram
शरारा के साथ क्या-क्या पहन सकते हैं ?
यदि आप शरारा पहन रही हैं तो इसके साथ शॉर्ट कुर्ती, नी लेंथ कुर्ती कैरी कर सकती हैं। इसका लुक ज्यादातर एथनिक ही रहता है, जिस कारण आप इसे अपने कलेक्शन में अवश्य शामिल करें।
यदि आप शरारा पहन रही हैं तो इसके साथ शॉर्ट कुर्ती, नी लेंथ कुर्ती कैरी कर सकती हैं। इसका लुक ज्यादातर एथनिक ही रहता है, जिस कारण आप इसे अपने कलेक्शन में अवश्य शामिल करें।
विज्ञापन
गरारा के साथ क्या-क्या पहन सकते हैं ?
- फोटो : instagram
गरारा के साथ क्या-क्या पहन सकते हैं ?
यदि गरारा पहनना है तो इसको आप एथनिक के साथ-साथ इंडो वेस्टर्न के अंदाज भी कैरी कर सकती हैं। ये क्रॉप टॉप, ब्लेजर के साथ भी काफी कमाल का लगता है। यदि गरारा के साथ क्रॉप टॉप पहन रही हैं तो इसकी फिटिंग का थोड़ा ध्यान रखें।