संजीदा शेख को उनकी खूबसूरती के कारण टेलीविजन इंडस्ट्री में जाना जाता है। संजीदा जितनी ही सुंदर हैं, उनकी अदाकारी भी उतनी ही शानदार है। एक हसीना थी जैसे सीरियल में दुर्गा का किरदार निभाकर उन्होंने लोगों का खूब दिल जीता। संजीदा शेख सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। आए दिन वो एक से बढ़कर एक कपड़े पहनकर अपनी तस्वीरें डालती रहती हैं। हाल ही में भी संजीदा ने अपनी एक बहुत प्यारी तस्वीर डाली है, जिसे प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। अगली स्लाईड्स से देखिए संजीदा का यह ड्रेस।
संजीदा शेख का ये सूती वनपीस है एकदम परफेक्ट, मौसम के अनुसार है ड्रेसअप
ऐसा है ड्रेस
संजीदा ने शॉर्ट एवं स्वीट वनपीस पहना हुआ है। इस ड्रेस का रंग क्रीम कलर का है। ड्रेस में गले पर आगे से वी कट दिया हुआ है। लेग पर भी खूबसूरत सा डिजाइन लेकर कट है। दाईं ओर नारंगी ओर रानी कलर के धागों से दो फूल बने हुए हैं। इस ड्रेस का साधारण लुक ही इस ड्रेस का मुख्य आकर्षण है।
अंदाज है एकदम जबरदस्त
संजीदा इस ड्रेस में सिंपल खड़े होकर पोज दे रही हैं। चेहरे पर सामान्य एक्सप्रेशंस हैंं, न ही वे इसमें मुस्करा रही हैं या न ही कोई अन्य भाव-भंगिमा बना रही हैं। वे हाथों को शरीर के पास रखकर बस सीधे पोज दे रही हैं, जो कि वाकई बेहद अच्छा लग रहा है।
बाल लग रहे हैं बहुत अच्छे
एक सामान्य लड़की की तरह ही संजीदा ने अपने बाल जमाए हैं। उन्होंने बालों के साथ कुछ ज्यादा प्रयोग नहीं किए हैं। उनके बालों का रंग उनपर खूब अच्छा लग रहा है। बालों को खोलकर सीधे जमाया हो। मेकअप भी एकदम लाईट है। उनकी स्कीनटोन के अनुसार लिपशेड भी उनपर अच्छा लग रहा है।
संजीदा का यह लुक गर्मियों के अनुसार एकदम परफेक्ट है। प्रशंसक लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। संजीदा ने इस लुक के साथ एक नीला दिल भी पोस्ट किया हुआ है। अधिकतर लोगों ने उनके इस लुक को देखकर प्यारी कहा है, साथ ही उनकी त्वचा की तारीफ भी की है। तस्वीर में संजीदा ने ब्लर बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया है।