सनाया ईरानी कई सारे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। लोगों ने उनके किरदार और उन्हें खूब पसंद भी किया है। सनाया फैशन के मामले में भी बिल्कुल पीछे नहीं रहती हैं। वे एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीरें डालती हैं। हाल ही में सनाया पेड़- पौधों के बीच पोज करती हुई नजर आईं। इन तस्वीरों में वे बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। सनाया के साथ ही उनका ड्रेस बहुत अच्छा लग रहा है। सनाया ने भी अन्य अभिनेत्रियों की तरह अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रखा हुआ है। सनाया घुमक्कड़ होने के साथ ही प्रकृति- प्रेमी भी हैं क्योंकि वे अक्सर इस तरह की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और फैशन के मामले में भी वे हर तरह के लुक्स को ट्राय करती हैं। सनाया की तस्वीरों को उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए सनाया ईरानी का यह मनमोहक लुक।
सनाया ईरानी का लेटेस्ट लुक है मनमोहक, ड्रेस है एकदम प्यारी
ऐसा है लुक
सनाया ने हरे रंग का प्रिंटेड वनपीस पहना हुआ है। इसमें स्लीव्स नहीं हैं, स्ट्रीप्स दी हुई हैं। ग्रीन वनपीस पर कमर के नीचे रफल्ड पैटर्न है। तीन अलग-अलग लेयर्स हैं। सनाया का यह ड्रेस काफी कूल टाइप का है। इसका फैब्रिक भी एकदम आरामदायक दिखाई दे रहा है।
मेकअप है लाइट
सनाया ने चेहरे पर बहुत अधिक मेकअप नहीं किया हुआ है। चेहरे पर लाइट शेड की लिपस्टिक दिखाई दे रही है और बालों को खुला रखा हुआ है। बालों में नीचे की तरफ कर्ल्स दिए हुए हैं, जो कि बहुत खूबसूरत हैं।
अदाएं हैं लाजवाब
सनाया तस्वीरों में अलग-अलग तरह से पोज कर रही हैं। कुछ तस्वीरों में वे पीछे की तरफ मुड़कर देख रही हैं। इन तस्वीरों में वे खुश नजर आ रही हैं, वे मुस्करा रही हैं। पैरों में उन्होंने गुलाबी रंग की चप्पल पहन रखी है।
सनाया ने कानों में लाल रंग के खूबसूरत से ईयररिंग्स डाल रखे हैं जो कि उनपर जंच रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कोई जूलरी नहीं पहनी हुई है। आंखों पर स्टाइलिश गॉगल्स लगाए हुए हैं। एक पैर में काले रंग का डोरा भी बंधा हुआ है। फैंस सनाया के इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।