राय लक्ष्मी अभिनय की दुनिया का एक ऐसा नाम है जो अबतक पांच भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। चौदह वर्ष की यात्रा में राय लक्ष्मी ने अपनी अलग पहचान बनाई हुई है। वे बहुत खूबसूरत हैं और फैशन को लेकर भी वे बहुत जागरूक रहती हैं। अक्सर उनके बोल्ड लुक्स को लेकर भी चर्चाएं होती रहती हैं। फिल्मों में भी राय लक्ष्मी जबरदस्त लगती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, इन तस्वीरों में वे बहुत अच्छी लग रही हैं। राय लक्ष्मी ने सीढ़ियों पर पोज करते हुए यह तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। इंस्टाग्राम पर वे अक्सर सक्रिय रहती हैं और अपने लुक्स साझा करती हैं। साथ ही वे ट्विटर पर भी अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकीं राय लक्ष्मी को बॉलीवुड में भी खूब पसंद किया जाता है। यहां पर उनके खूब प्रशंसक हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए राय लक्ष्मी का यह लेटेस्ट आकर्षक अंदाज।
कंचना में काम कर चुकीं राय लक्ष्मी लेटेस्ट फोटोशूट में लग रही हैं इतनी आकर्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
राय लक्ष्मी ने क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहना हुआ है। नीले रंग के स्ट्रिप वाले टॉप के साथ उन्होंने सफेद रंग की स्कर्ट पहन रखी है। इस स्कर्ट पर पीले और हरे रंग की पत्तियां बनी हुई हैं। कमर पर नॉट पैटर्न है और साइड से हाई थाई डिजाइन स्कर्ट में दिया हुआ है।
नीली फ्रेम के गॉगल्स
राय लक्ष्मी ने इस लुक के साथ नीली फ्रेम के गॉगल्स पहने हैं जो कि चौकोर शेप में दिखाई दे रहे हैं। गले में एक पतली चेन पहनी हुई है जिसमें सिल्वर रंग का छोटा पेंडेंट है। हाथ और पैरों के नाखून में सफेद रंग की नेल पॉलिश लगाई हुई है।
बालों का लुक है अच्छा
राय लक्ष्मी के बालों को एकतरफ किया हुआ है। लंबे बालों में स्ट्रेटनिंग खूब अच्छी लग रही है। कानों में कुछ नहीं पहन रखा है और होठों पर हल्के लाल और गुलाबी रंग की लिपस्टिक है। राय लक्ष्मी तस्वीरों में काफी फिट नजर आ रही हैं। उनके कॉलर बोन्स दिखाई दे रहे हैं।
प्रशंसकों को पसंद आ रहा लुक
राय लक्ष्मी का यह लेटेस्ट लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और उनकी तस्वीर पर सुंदर, आकर्षक ,प्यारी आदि कई कमेंट आ चुके हैं। उनके फैंस अलग-अलग जगहों से हैं, यही कारण है कि उनके कमेंट सेक्शन में भाषा की विविधता नजर आती है।