फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानलेवा हो सकता है टाइट स्किनी जींस पहनना, भूलकर न करें गलती और पहने इस तरह की जींस

Fri, 22 Nov 2019 03:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 22 Nov 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
option for skinny jeans to avoid risk of death
फैशन जगत के पहनावे हमेशा ही कुछ अजीबोगरीब होते हैं। इसी में से एक  है स्किनी जींस। जी हां, आजकल के लड़के-लड़कियां टाइट और फिट जींस को पहनना स्टाइल मानते हैं। उनके मुताबिक स्टाइलिश दिखना है तो जींस पहनना जरूरी है। लेकिन अभी दिल्ली में हुई घटना के बाद जरूरी है ये जानना कि आप स्टाइलिश दिखने के लिए बेहद चुस्त जींस की जगह कौन सा विकल्प चुन सकते हैं।


 
option for skinny jeans to avoid risk of death
- फोटो : Social Media

दरअसल दिल्ली के एक तीस वर्षीय युवक को हार्ट अटैक आ गया था। बताया गया है कि वो युवक अपने दोस्तों के साथ कार से ऋषिकेश की यात्रा पर गया था। जहां उसे पैर के सुन्न होने का एहसास हुआ। घर आने के बाद उसे पहले सांस फूलने की दिक्कत हुई जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बताया गया कि इनको हार्ट अटैक आया है। इस घटना के बाद से ही ये चर्चा जोरों पर है कि क्या स्टाइलिश दिखने के लिए स्किनी जींस पहनना जरूरी है। फैशन के चक्कर में बहुत ज्यादा चुस्त जींस पहनने से बचने में ही भलाई है। 


 
option for skinny jeans to avoid risk of death

फैशन के बहाव में बहने की बजाय अपने आराम के अनुसार कपड़े पहनने में ही भलाई है। अगर आप जींस खरीदने जा रहे हैं तो बाजार में कई तरह की जींस मिलती हैं। जिनका चुनाव करके आप स्टाइलिश दिख सकते हैं। तो चलिए जानें कौन सी जींस आप खरीद सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
option for skinny jeans to avoid risk of death
- फोटो : social media
स्लिम फिट 

अगर आप जींस खरीदने बाजार जा रहें हैं तो वहां पर आपको स्किनी फिट जींस के बहुत से विकल्प नजर आएंगे। जिनमें से एक है स्लिम फिट जींस। ये जींस न तो बहुत ढीले-ढाले होते हैं और न हीं चिपके हुए। अगर आपको स्किनी फिट जींस पहनना है तो स्लिम फिट का विकल्प सबसे बढिया है। स्लिम फिट कमर के पास से थोड़े ढीले और नीचे की तरफ से नैरो होते हैं। जिनका लुक अच्छा आता है और आप इसे पहन कर स्टाइलिश दिख सकते हैं।


 
विज्ञापन
option for skinny jeans to avoid risk of death
- फोटो : social media
रेगुलर फिट जींस

हांलाकि ये जींस लंबे लड़को पर ज्यादा अच्छी लगती है। इसमें पूरे जींस की बनावट ऊपर से लेकर नीचे तक एक सीध में होती है। रेगुलर फिट जींस न बहुत टाइट होते हैं और नहीं बहुत स्किनी होते हैं। इनका निचला सिरा स्लिम जींस से ज्यादा चौड़ा होता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed