सेनन सिस्टर्स ने बॉलीवुड में अपनी अदाओं से आग लगा रखी है। कृति सेनन को प्रशंसक जितना पसंद करते हैं, नूपुर को भी लोग उतना ही पसंद करते हैं। नूपुर के प्रति लोगों का ध्यान इसलिए नहीं है कि वे कृति सेनन की बहन हैं बल्कि उनके फैशन सेंस और खूबसूरती के कारण लोग उनके दीवाने हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए नूपुर का लेटेस्ट अवतार।
कृति सेनन की बहन अपनी लेटेस्ट तस्वीर में लग रही हैं लाजवाब, जमकर कमेंट कर रहे फैंस
ऐसा है आउटफिट
नुपूर ने बहुत साधारण सा आउटफिट पहना है लेकिन यही वजह है कि उनकी सादगी उभर कर आ रही है और वे बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने क्रीम कलर का नेट का टॉप पहना है, जिसके साथ उन्होंने सफेद रंग का पेंट पहना है जिसपर फ्लोरल प्रिंट है, नीले और पीले रंग के सुंदर फूल बने हैं।
गर्मियों के अनुसार है लुक
नूपुर को इन तस्वीरों में देखना इसलिए भी अच्छा लग रहा है क्योंकि उन्होंने हल्के रंग के कपड़े पहने हैं, साथ ही यह कपड़े बहुत आरामदायक हैं। एक अच्छा सा पोज देते हुए नूपुर फ्लोर पर बैठी हुई हैं और उनके एक्सप्रेशन्स भी एकदम परफेक्ट हैं। यह एक लो एंगल फोटो है।
लिपशेड है परफेक्ट
जहां अधिकतर सुंदरियां पैरों में हील्स पहनती हैं, वहीं नूपुर पैरों को सफेद रंग के फ्लेट्स पहनकर बैठी हैं। कानों में उन्होंने सिंपल रिंग्स पहने हैं। मेकअप एकदम लाइट है। हल्के रंग का लिपशेड लगाया हुआ है। बालों को खुला रखा है। बालों में वेव्स दिख रहे हैं और बालों का कलर भी बहुत अच्छा लग रहा है।
नूपुर को फिलहाल गीत के बाद से ही खूब ख्याति मिली। इस गीत में वे अक्षय कुमार के साथ नजर आईं। इसके बाद से ही बॉलीवुड में उनके फिल्मों में लॉन्च को लेकर कई तरह की खबरें सुनाई देनी लगीं। हालांकि सच्चाई तो तब ही पता चलेगी जब नूपुर की कोई फिल्म हम देख पाएंगे। 2020 में कहा जा रहा था कि प्रसिद्ध निर्देशक साजिद नाडियावाला उन्हें लॉन्च करेंगे।