टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड लुक की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं। चाहे उनका टीवी सीरियल हो या फिर फोटोशूट। हर बार वो काफी बोल्ड लुक में नजर आती हैं। जिसमे बिकिनी से लेकर प्लजिंग नेकलाइन की ड्रेस तक शामिल रहती हैं। लेकिन इन दिनों निया शर्मा का देसी लुक काफी वायरल हो रहा है।
2 of 5
nia sharma
- फोटो : instagram
देसी कुड़ी वाले अवतार में निया शर्मा सलवार कुर्ते में फोटोशूट करवाते नजर आ रही है। जिसकी तस्वीरें देख फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। अभी हाल ही में निया ने ब्राउन कलर के सलवार कुर्ते में पोज दे रही थीं। जिसमे उनका लुक पूरा पंजाबी कुड़ी वाला नजर आ रहा था। सलवार कुर्ते के साथ जरीदार जूती गजब की खूबसूरत नजर आ रही थी।
3 of 5
nia sharma
- फोटो : instagram
सैटिन फैब्रिक के भूरे रंग के सलवार कुर्ते पर सिल्वर कलर की किनारी बनी है। वहीं निया का मेकअप भी कैरेमल ब्राउन लुक लिए था। जिसमे कोहल आई मेकअप के साथ न्यूड शेड का लिपकलर शामिल है। वहीं हैवी ईयररिंग्स और लाइट कर्ली बालों के साथ निया का ये देसी लुक शानदार नजर आ रहा है।
4 of 5
nia sharma
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ निया वेलवेट के फैब्रिक में हरे रंग के सलवार और कुर्ते में भी पोज देती दिखीं। जिसमे उनका लुक किसी नई दुल्हन से कम नही था। हैवी एंब्रायडरी वाले फुल स्लीव कुर्ते के साथ निया मोतियों वाली ईयररिंग्स पहन रखी है।
5 of 5
nia sharma
- फोटो : instagram
वहीं माथे पर लगा पासा और सिर पर चुनरी रखे निया पोज देते नजर आ रही हैं। जिसके साथ पिंक लिपस्टिक और पिंक ब्लश चिक्स मेकअप कमाल का लग रहा था।