फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैंस को रास आया नोरा का लेटेस्ट अंदाज, पहन ली है इतनी खास ड्रेस

Tue, 06 Jul 2021 02:48 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 06 Jul 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
nora fatehi latest look in attractive dress in hindi
Nora Fatehi - फोटो : istock

बॉलीवुड में नोरा ने आज जो मुकाम पाया है उसके पीछे खूब सारी मेहनत है। आज भारत में नोरा के पास बहुत सारे प्रशंसक हैं। नोरा इंस्टाग्राम पर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें साझा करती हैं। अक्सर वे अपने डांस के वीडियोज भी यहीं पर डालती हैं। लोग उनके डांस को भी खूब पसंद करते हैं। नोरा की फिटनेस गजब की है। यह एक वजह है कि उनपर हर कपड़ा खूब फबता है। हाल ही में नोरा एक बहुत ही खूबसूरत सी ड्रेस में नजर आई हैं जिसे कि सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। ड्रेस का रंग भी सामान्य से थोड़ा हटके है। कई सारे प्रशंसकों ने उनके इस लुक को खूब पसंद भी किया है। खासकर नोरा ने तस्वीर के साथ मजाकिया कैप्शन डाला हुआ है। कैप्शन को लेकर भी फैंस कमेंट कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए नई ड्रेस में नोरा का यह लाजवाब लुक।  

 

 

 

 

nora fatehi latest look in attractive dress in hindi
नोरा फतेही - फोटो : instagram

ऐसा है ड्रेस
नोरा ने हल्के पीले रंग का वनपीस पहना हुआ है। यह एक फिटिंग वाला ड्रेस है जिसमें कि नोरा की फिटनेस बहुत अच्छे से प्रस्तुत हो रही है। ड्रेस में उभरी हुई लाइंस हैं। यह स्ट्रिप वाली स्लीव्स का एंकल लेंथ ड्रेस है जिसे कि नोरा ने बहुत अच्छे से कैरी कर रखा है। 

nora fatehi latest look in attractive dress in hindi
Nora Fatehi - फोटो : istock

लुक को किया है पूरा 
नोरा ने ड्रेस के साथ सिल्वर रंग का बैग और हाई हील्स भी पहनी हुई है। उन्होंने गोल रिंग्स वाले ईयर रिंग्स पहने हैं जो कि उनके कानों पर खूब अच्छे लग रहे हैं। वे इस तस्वीर में साइड पोज दे रही हैं। एक पैर आगे और एक पैर पीछे किया हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nora fatehi latest look in attractive dress in hindi
Nora Fatehi - फोटो : instagram/Nora Fatehi

बालों की स्टाइलिंग है कुछ अलग
नोरा के बालों की स्टाइलिंग की हुई है। उन्होंने बीच में से बालों को पार्टिंग की हुई है और टाइट पोनीटेल पीछे की और बनाई हुई है। उनके बाल बेहद चमकदार दिखाई दे रहे हैं और स्कैल्प से एकदम जुड़े हुए हैं। लाल रंग का लिपशेड लगाया हुआ है। 

विज्ञापन
nora fatehi latest look in attractive dress in hindi
nora fatehi - फोटो : instagram fan page

खूब हो रही तारीफें
डायरेक्टर रजित देव के अलावा ईशा मेगन ने भी नोरा की तस्वीर पर कमेंट किया हुआ है। प्रशंसक उन्हें कह रहे हैं कि उनपर यह रंग जंच रहा है। नोरा ने तस्वीर के साथ कैप्शन दिया है कि ‘माफ करना प्यारे, मेरी गली में भी कोई नहीं है’। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed