निक्की तंबोली बिगबॉस में भी फैशन को लेकर बहुत अपडेट रहती थीं। घर से बाहर आने के बावजूद उन्होंने फैशन के प्रति लापरवाही न बरती। वे लेटेस्ट ट्रेंडेस को फॉलो करती हैं। तभी से फैंस उन्हें खूब पसंद करने लगे हैं। निक्की पिछले दिनों खतरों के खिलाड़ी में नजर आई थीं और उन्होंने इससे पहले अपने भाई को खो दिया था, जिसके बाद वे कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं। खतरों के खिलाड़ी से लौटते ही वे फिर से एकबार सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। हाल ही में निक्की ने ब्लैक साड़ी में अपनी जबरदस्त तस्वीरें डाली हैं। निक्की की यह तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। उन्होंने यह तस्वीरें घर में ही अलग-अलग पोज में क्लिक करवाई है। उनका यह लुक और साड़ी पैटर्न लड़कियों को खूब पसंद आ रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए निक्की का यह जबरदस्त और लेटेस्ट अंदाज।
निक्की तंबोली ने पहनी बोल्ड ब्लैक साड़ी, फैंस को पसंद आ रहा लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
निक्की ने ब्लैक कलर की तैयार की हुई साड़ी पहनी हुई है। साड़ी में पतला और लंबा पल्लू है जो कि फ्लोर तक जा रहा है। आगे से भी साड़ी में प्रॉपर प्लैट्स आ रही हैं। निक्की ने स्ट्रिप वाला ब्लैक कलर का डिप नेक वाला ब्लाउज भी पहना हुआ है।
पहनी है लाइट जूलरी
निक्की ने अपने इस लुक के साथ लाइट जूलरी पहनी हुई है। हाथों में ब्रेसलेट और कान में ईयर रिंग्स हैं। गले में उन्होंने कुछ नहीं पहना है। हाथ-पैर के नाखूनों में उन्होंने डार्क रंग की नेलपॉलिश लगा रखी है।
बाल लग रहे सुंदर
निक्की के बालों की स्टाइलिंग बहुत अच्छी है। बालों में स्ट्रेटनिंग करी हुई है और बाल पीछे की तरफ किए है। बालों के हाईलाइट्स भी बहुत अच्छे लग रहे हैं। पैरों में ट्रांसपरेंट स्ट्रिप वाली क्रीम कलर की चप्पल उन्होंने पहनी हुई है।
निक्की तंबोली कैप्शन के माध्यम से कह रही हैं कि जीवन छोटा है पर मेरा पल्लू बड़ा होना चाहिए। निक्की का मेकअप भी खूब अच्छा किया हुआ है। उनके होठों पर लाइट लिपशेड लगाया गया है जो कि सूट कर रहा है।