मौनी रॉय टीवी की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जिनका फैशन सेंस हमेशा फैंस को इंप्रेस करता है। बिकिनी से लेकर डीप नेकलाइन कपड़ों में जहां वो बोल्डनेस का तड़का लगाती हैं। वहीं मौनी का एथिनिक लुक भी बेहद खास होता है। जिसे देख लड़कियां फैन हो जाती है। शादी के बाद से ही मौनी कुछ ऐसे कपड़ो में नजर आ रही हैं। जिसे देख नई नवेली दुल्हनें स्टाइल टिप्स ले सकती हैं।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
पिछले दिनों काम के सिलसिले में निकली मौनी का लुक किसी भी न्यू ब्राइड के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन बन सकता है। मौनी ने इस आउटिंग के लिए सुर्ख नारंगी रंग का अनारकली कुर्ता पहना था। जिसके साथ पलाजो को मैच किया गया है। वहीं इस कुर्ते पर गोल्डन कलर का गोटा पट्टी वर्क था। जो इसे खास बना रहा था।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी के इस ऑरेंज कुर्ते पर गोल्डन कलर के लाइनिंग में गोटा लगा था। वहीं कुर्ते के बॉर्डर पर भी गोल्डन गोटा से वर्क किया गया है। जबकि इस कुर्ते के साथ मैचिंग का दुपट्टा भी ऐड था। मौनी ने इस अनारकली कुर्ते और पलाजो के साथ गोल्डन कलर की मोजरी कैरी की थी। वहीं डार्क रेड लिपस्टिक और मांग में सिंदूर के साथ मौनी का ये लुक परफेक्ट नई नवेली दुल्हन वाला दिख रहा है।
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वैसे बता दें कि मौनी हमेशा अपने लुक्स से इंप्रेस करती हैं। अभी हाल ही में महा शिवरात्रि के मौके पर फैंस को विश करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमे नीले रंग के कुर्ते में मौनी का लुक सिंपल और एलिगेंट दिख रहा है।
5 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वहीं इस नीले रंग के कुर्ते की कीमत भी बेहद कम है। जिसे कोई भी फैशनेबल लड़की कैरी कर सकती है। जयपुर बेस्ड फैशन लेबल का ये कुर्ता क्रिस्प वेल फिटिंग का है। जिसके साथ ट्राउजर मैच किया गया है। वहीं इस कुर्ते पर टाई एंड डाई प्रिंट बना है। जिसकी कीमत सेल में करीब 4,125 रुपये है।