नीना गुप्ता अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। फिर वो चाहे निजी जिंदगी हो या फिर फिल्मों के किरदार। फिल्मों में हर तरह के किरदारों में जान डालने वाली नीना गुप्ता असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश हैं। जिस उम्र में ज्यादातर महिलाएं साड़ी या सलवार सूट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। उस उम्र में वो फ्रॉक पहन सबको चौंका दे रही हैं। पिछले दिनों फ्लोरल फ्रॉक में उनकी तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। तो चलिए देखें नीना गुप्ता की कुछ स्टाइलिश तस्वीरों को जिनमें वो बीस साल की लड़की को भी फैशन में मात देती नजर आ रही हैं।
60 की उम्र में भी नीना गुप्ता दिखती हैं स्टाइलिश, फ्रॉक पहन दे रहीं नई हीरोइनों को टक्कर
पीले रंग की फ्रॉक में समुंदर किनारे टहलती नजर आ रहीं है नीना गुप्ता। इन फोटोज में उनकी फिटनेस को देखकर कोई भी लड़की दंग हो सकती है।
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on
पिछले दिनों अपनी फ्लोरल फ्रॉक में नजर आई नीना गुप्ता सबको हैरान कर रहीं थीं। गुलाबी रंग के पर्स के साथ सफेद स्नीकर पहने नीना कमाल दिख रही थीं।
नीना गुप्ता अक्सर ही शार्ट्स और हॉट पैंट्स में नजर आ जाती हैं। बेटी मसाबा गुप्ता के साथ किसी पार्टी में पहुंची नीना गुप्ता ने सफेद रंग के प्रिंटेड शर्ट के ऊपर एक और शर्ट कैरी की है। साथ में ब्लू रंग का शार्ट्स जबरदस्त नजर आ रहा है।
केवल शार्ट्स ही नहीं नीना गुप्ता साड़ी में भी कम स्टाइलिश नहीं नजर आती हैं। वन शोल्डर के साथ हरे रंग की साड़ी में दिख रहीं नीना कमाल लग रही हैं। इस साड़ी को मसाबा गुप्ता ने डिजाइन किया है।