Nail Beauty Tips: शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में जिसके घर में शादी है, वो जमकर शॉपिंग में जुटा है। एक समय था जब सिर्फ दूल्हा और दुल्हन को तैयार करने में सभी का फोकस रहता था, लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में हर कोई शादी में खास दिखने की तैयारी करता है।
खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं और लड़कियों की, तो वो तो शादी की तैयारियां लंबे समय पहले ही शुरू कर देती हैं। कपड़ों और मेकअप की तैयारी तो हो जाती है, लेकिन आज के समय में नाखूनों को भी अच्छे से सजाने का रिवाज है।
पहले महिलाएं नेचुरल तरह से नाखूनों की लंबाई बढ़ाती थीं, लेकिन अब बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लड़कियों के नाखून काफी कमजोर हो जाते हैं, जिस वजह से ये अपने आप ही टूटने लगते हैं। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत है तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपने नाखूनों को मजबूत और खूबसूरत बना सकती हैं।
2 of 5
Nail Beauty Tips
- फोटो : Pixabay
नारियल का तेल
इसमें विटामिन ई के साथ-साथ कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो नाखूनों को अच्छी तरह से बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से मजबूत नाखून पा सकते हैं। इसका इस्तेमाल भी काफी आसान है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको पर रात को सोते वक्त इस तेल से नाखूनों की मालिश करनी है।
3 of 5
Nail Beauty Tips
- फोटो : Pixabay
नींबू का रस
इसमें काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। ऐसे में कम से कम दिन में एक बार नाखूनों पर नींबू का रस जरूर लगाएं। इसका इस्तेमाल काफी सरल है। इस्तेमाल के लिए बस नाखूनों की नींबू के रस से मालिश करें और फिर इसे गर्म पानी से धो लें।
विनेगर
इसमें एंटी-फंगल गुण पाया जाता है, जिस वजह से ये आपके नाखूनों को फंगल से बचाकर उसे मजबूती प्रदान करता है। इसके इस्तेमाल से नाखूनों की लंबाई भी बढ़ती है। आप नाखूनों पर रूई की मदद से विनेगर लगाकर छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से हाथ धो लें।
जरूर लगाएं बेस
नेल पॉलिश में तमाम तरह के केमिकल पाए जाते हैं। ऐसे मे अगर आप इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले बेस कोट जरूर लगाएं। इससे आपके नाखून केमिकल से दूर रहेंगे।