रेखा बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री हैं। साथ ही उनका स्टाइल भी काफी अलग है। अवॉर्ड फंक्शन हो या कोई इवेंट हर बार वो अपनी खूबसूरत कांजीवरम साड़ियों को पहन सारी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। उनकी वॉर्डरोब में एक से बढ़कर एक कांजीवरम साड़ियों का कलेक्शन है। जिसे देख कोई भी लड़की साड़ी पहनने के लिए बड़ी ही आसानी से स्टाइल टिप्स ले सकती है। अगर आपकी जल्दी ही शादी होने वाली है तो रेखा जी की इन साड़ियों में से एक का चुनाव अपने लिए जरूर करें। जिसे पहन आप किसी भी महफिल में चार चांद लगा सकती हैं। तो आगे की स्लाइड में देखिए खूबसूरत तस्वीरें।
रेखा के इन साड़ी कलेक्शन को जरूर शामिल करें अपनी वॉर्डरोब में, नई-नवेली दुल्हन के लिए है परफेक्ट आउटफिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप रेखा जैसा क्लासी लुक चाहते हैं तो बेशक कॉपर और गोल्ड मिक्स इस साड़ी को अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करिए। रेखा इस साड़ी के साथ मैचिंग के हैवी ज्वैलरी और मरून लिप्स के साथ में नजर आ रही हैं। वहीं साथ में मैचिंग पोटली बैग के साथ कंपलीट लुक दिया गया है।
ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी कभी भी स्टाइल के मामले में फेल नही होती है। तभी तो रेखा की ये कांजीवरम ब्लैक बॉर्डर और व्हाइट रंग की साड़ी में कहर ढाती दिख रही हैं। जिसके साथ उन्होंने अपनी स्टेटमेंट ज्वैलरी और पोटली बैग के साथ कांप्लिमेंट किया है।
आइफा अवॉर्ड में पहनी इस खूबसूरत डार्क मरून रंग की कांजीवरम साड़ी को कैसे भूल सकते हैं। हर बार की तरह खुले बाल और टेंपल ज्वैलरी के साथ रेखा ने इस लुक को पूरा किया है। जिसमें वो काफी ज्यादा एलिगेंट नजर आ रही थीं।