श्रुति हासन हिंदी फिल्मों के साथ ही साउथ फिल्मों में भी सनसनी मचा चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहने वाली श्रुति ने पिछले दिनों अपनी थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो पानी के अंदर फोटोशूट करती नजर आ रही हैं। श्रुति की ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है लेकिन फिर भी इन तस्वीरों में गजब की खूबसूरती नजर आ रही है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
श्रुति हासन ने कराया अंडरवाटर फोटोशूट, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में भी दिखी गजब की खूबसूरती
पानी के अंदर फोटोशूट के लिए ज्यादातर अभिनेत्रियां बिकनी या मोनोकोनी को पसंद करती हैं। लेकिन श्रुति हासन ने इस डार्क कलर की ड्रेस में पानी के अंदर तस्वीरें खिंचवाई हैं। जिसमें उनका गजब का लुक नजर आ रहा है।
I can go anywhere I dream of 🖤
A post shared by @ shrutzhaasan on
एंटिक ज्वैलरी पीस पहने श्रुति इन तस्वीरों में अलग-अलग मोशन में नजर आ रही हैं। जिसे देख कोई भी श्रुति की खूबसूरती का कायल हो सकता है।
A post shared by @ shrutzhaasan on
बता दें कि श्रुति की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर ज्यादातर ग्रे या ब्लैक एंड व्हाइट शेड में होती हैं। ब्लैक शेड की इस शिमरी ड्रेस के साथ सेमी ट्रांसपैरेंट स्कर्ट में श्रुति स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं।
वहीं ब्लैक कलर की इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में श्रुति का लुक बेहद एलिगेंट दिख रहा है। बता दें कि श्रुति मशहूर अभिनेता कमल हासन की बेटी हैं। श्रुति ने कई सारी हिंदी फिल्मों में काम किया है। वहीं अब वो साउथ की फिल्मों में लगातार नजर आ रही हैं।