फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैकलेस ड्रेस में मौनी लग रही हैं आकर्षक, कमेंट्स की आ गई बाढ़

Tue, 29 Jun 2021 04:42 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 29 Jun 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
mouni roy in latest backless dress in hindi
मौनी रॉय - फोटो : instagram

मौनी रॉय टेलीविजन जगत की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। मौनी खुद को हमेशा अपडेट भी रखती हैं। वे फैशन के मामले में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती हैं। मौसम, समय, परिस्थिति, ट्रेंड के अनुसार वे फैशन के साथ बदलाव भी करती हैं। यही वजह है कि जैसे ही वे कोई नई तस्वीर डालती हैं प्रशंसक ही नहीं सिलेब्स की कमेंट्स की भी बाढ़ आ जाती है। हाल ही में मौनी ने एक बहुत खूबसूरत बैकलेस जंपसूट में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इस लुक में मौनी बहुत अच्छी और मोहक लग रही हैं। मौसम और घूमने-फिरने के हिसाब से यह ड्रेस बहुत अच्छा है क्योंकि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ड्रेस एकदम आरामदायक दिखाई दे रहा है। ड्रेस को पहनने के बाद वे अलग-अलग तरह के पोज दे रही हैं। कुछ में बैक पोज है ताकि उनका ड्रेस का बैकलेस लुक अच्छे से प्रस्तुत हो सके। अगली स्लाइड्स से देखिए मौनी का यह प्यारा ड्रेस और लाजवाब अंदाज। 

mouni roy in latest backless dress in hindi
मौनी रॉय - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
मौनी ने डार्क ब्लू कलर का जंप सूट पहना हुआ है जो कि प्रिंटेड है। गले के पास नॉट स्टाइल दिया हुआ है और पीछे से ड्रेस पूरा बैकलेस है। पूरी ड्रेस का प्रिंट एक जैसा है और तो और इसमें काली रंग भी है। मौनी ने ड्रेस को बहुत अच्छे से कैरी किया है। 

mouni roy in latest backless dress in hindi
मौनी रॉय - फोटो : instagram

बालों के साथ नहीं की है छेड़छाड़
मौनी के बाल एकदम सिंपल और प्राकृतिक लग रहे हैं। वे जब बैक पोज दे रही हैं तो बाल हवा में उड़ रहे हैं जिससे कि उनके बालों का रंग और बालों में बन रही वेव्स भी दिखाई दे रही हैं। अलग से कोई हेयरस्टाइल न बनाते हुए बालों को बस खुला रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy in latest backless dress in hindi
mouni roy - फोटो : instagram

लिपशेड कर रहा है सूट
मौनी पर ये पिंक-औरेंज कलर का लिपशेड बहुत अच्छा लग रहा है। उनकी आंखें भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। आंखोंं पर स्मोकी मेकअप किया हुआ है। गले पर ड्रेस में नॉट पैटर्न वाला डिजाइन है, जो कि उनके ड्रेस को और भी आकर्षक बना रहा है। 

विज्ञापन
mouni roy in latest backless dress in hindi
मौनी रॉय - फोटो : instagram

अदा ने किया कमेंट 
मौनी की इन तस्वीरों की तारीफ वैसे तो कई सारे लोग कर रहे हैं लेकिन टेलीविजन की यदि बात करें तो आशी नेगी, अदा खान और कई सारे लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। फैंस तो उनकी तस्वीरों को देख दीवाने ही हुए् जा रहे हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed