फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Men's Grooming Tips: पुरुषों के लिए हैं ये 5 टिप्स, हैंडसम दिखने के लिए जरूर करें फॉलो

Wed, 24 Jul 2024 01:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 24 Jul 2024 01:12 PM IST
सार

अगर आप भी हैंडसम दिखना चाहते हैं तो अपनी ग्रूमिंग का खास ध्यान रखें। कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपने लुक को बदल सकते हैं। 

विज्ञापन
most important 5 essential male grooming tips in hindi
ये 5 टिप्स पुरुषों को रखेंगी कूल - फोटो : इंस्टाग्राम

Men's Grooming Tips: जिस तरह से महिलाएं अपने आउटफिट से लेकर स्किन केयर तक का खास ध्यान रखती हैं, उस तरह से कोई भी पुरुष अपना ध्यान नहीं रख पाता। जिस वजह से कई बार पुरुषों का लुक खराब दिखने लगता है। खासतौर पर जो पुरुष नौकरी करते हैं, उनके लिए अपने लुक का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो अपनी ग्रूमिंग का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते तो आपको सोचने की जरूरत है।



हर किसी के व्यक्तित्व को जानने के लिए सबसे पहले उनके कपड़ों और लुक को ही देखा जाता है। ऐसे में आपको भी अपनी ग्रूमिंग का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। यहां हम आपको पांच ऐसी ग्रूमिंग टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैें, जिनको अपनाकर आप अपने पूरे लुक को आसानी से बदल सकते हैं। ये टिप्स फॉलो करना काफी आसान है, तो चलिए आपको भी इसके बारे में बताते हैं। 

Trending Videos
most important 5 essential male grooming tips in hindi
ये 5 टिप्स पुरुषों को रखेंगी कूल - फोटो : File Photo

लिप बाम है जरूरी

अक्सर लड़के ये सोचते हैं कि लिप बाम तो लड़कियां लगाती हैं, लड़कों के ऊपर ये अजीब दिखता है। जबकि ऐसा नहीं है। पुरुषों को भी दिन में बार-बार लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। ये आपके होंठों को हाइड्रेट करने में मदद करेगा। रूखे-सूखे होंठ आपके लुक को खराब कर सकते हैं। ऐसे में लिप बाम का इस्तेमाल बार-बार करें। 

most important 5 essential male grooming tips in hindi
ये 5 टिप्स पुरुषों को रखेंगी कूल - फोटो : iStock

सही फेसवॉश है जरूरी

ज्यादातर लड़के किसी भी फेसवॉश का इस्तेमाल कर लेते हैं। जबकि ये गलत है। फेसवॉश हमेशा स्किन टाइप को ध्यान में रखकर ही खरीदना चाहिए। अगर आप ऐसे ही किसी फेसवॉश का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे आपकी त्वचा पर तमाम परेशानियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में अपने चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए सही फेसवॉश का इस्तेमाल अवश्य करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
most important 5 essential male grooming tips in hindi
ये 5 टिप्स पुरुषों को रखेंगी कूल - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

बाल और दाढ़ी हो सेट

अगर आपकी दाढ़ी और बाल सेट नहीं होंगे, तो ये आपका पूरा लुक खराब कर सकते हैं। ऐसे में हमेशा समय-समय पर अपनी कटिंग कराते रहें। इसके अलावा यदि आप दाढ़ी रखते हैं तो उसे जरूर हर हफ्ते सेट कराएं। अगर ये सही से सेट नहीं होगी, तो ये आपको अजीब दिखा सकती है। 

विज्ञापन
most important 5 essential male grooming tips in hindi
ये 5 टिप्स पुरुषों को रखेंगी कूल - फोटो : iStock

सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें

अगर चाहते हैं कि आपके शरीर पर टैनिंग न दिखे तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें। ज्यादातर लड़के सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। ये गलती आप न दोहराएं। दिन में कई बार सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed