फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Grooming Tips: बारिश में लड़के कैसे रखें अपनी स्किन का ध्यान, ये आसान टिप्स अपनाएं

Sat, 30 Aug 2025 12:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 30 Aug 2025 12:46 PM IST
सार

Monsoon Skincare Tips For Men:सही स्किनकेयर न केवल चेहरे को तरोताजा रखता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिन्हें अपनाकर लड़के मानसून में भी अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं।

विज्ञापन
Monsoon Skincare Tips For Men Monsoon grooming tips in Hindi
मानसून में लड़कों के लिए स्किन केयर - फोटो : Adobe stock

Monsoon Skincare Tips For Men: मानसून का मौसम जहां ताजगी और ठंडक लाता है, वहीं यह त्वचा के लिए कई चुनौतियां भी खड़ी करता है। बरसात के मौसम में महिलाओं के अलावा पुरुषों को भी स्किन संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। नमी, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर मुंहासे, चिपचिपापन और इंफेक्शन जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि पुरुष अपनी ग्रूमिंग रूटीन को मौसम के हिसाब से बदलें। सही स्किनकेयर न केवल चेहरे को तरोताजा रखता है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिन्हें अपनाकर लड़के मानसून में भी अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं।



स्पेशल ग्रूमिंग हैक्स

लड़कों को बरसात में शेविंग के बाद आफ्टरशेव लोशन का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि इंफेक्शन न हो। बालों और दाढ़ी को साफ रखना भी जरूरी है। हफ्ते में एक बार होममेड फेसपैक जैसे नीम या मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाना फायदेमंद होता है।


Homemade Face Pack: एक बार बनाएं और पूरे हफ्ते लगाएं, ये फेस पैक देगा जादुई ग्लो

Monsoon Skincare Tips For Men Monsoon grooming tips in Hindi
क्लेंजिंग है सबसे जरूरी - फोटो : Adobe stock

क्लेंजिंग है सबसे जरूरी

बरसात के मौसम में चेहरे पर गंदगी और तेल जल्दी जम जाते हैं। इसलिए दिन में कम से कम दो बार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोना चाहिए। यह पोर्स को साफ करता है और मुंहासों को रोकता है।

Monsoon Skincare Tips For Men Monsoon grooming tips in Hindi
मॉइश्चराइजर न भूलें - फोटो : Adobe

मॉइश्चराइजर न भूलें

अक्सर लड़के सोचते हैं कि ऑयली स्किन में मॉइश्चराइज़र की जरूरत नहीं है, लेकिन मानसून की नमी स्किन को डिहाइड्रेट भी कर सकती है। हल्का, ऑयल-फ्री मॉइश्चराइज़र स्किन को बैलेंस में रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Skincare Tips For Men Monsoon grooming tips in Hindi
सनस्क्रीन है अनिवार्य - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन है अनिवार्य

मानसून में धूप कम दिखती है, लेकिन UV रेज अब भी स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। वॉटर-रेजिस्टेंट सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग और एजिंग से बचाव होता है। सनस्क्रीन लगाकर घर से निकलना आपकी त्वचा को सुरक्षित रख सकती है।
विज्ञापन
Monsoon Skincare Tips For Men Monsoon grooming tips in Hindi
 हेल्दी डाइट और हाइड्रेशन - फोटो : Adobe Stock

 हेल्दी डाइट और हाइड्रेशन

चेहरे की चमक सिर्फ बाहर की देखभाल से नहीं आती। मानसून में तली-भुनी चीजों से बचना और ताजे फल-सब्जियां खाना जरूरी है। दिनभर पर्याप्त पानी पीने से स्किन हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed