मिथिला पालकर को वेब सीरिज में काम करने वालीं अच्छी अदाकाराओं में से एक माना जाता है। वे दिखने में तो बहुत खूबसूरत हैं ही लेकिन उनका काम भी जबरदस्त है। युवा उन्हें खूब पसंद करते हैं। उनके खूब फॉलोअर्स हैं। मिथिला खुद के नए-नए लुक्स को प्रस्तुत करने करने के लिए बहुत ज्यादा प्रोफेशन फोटो शूट्स तो नहीं ही कराती हैं पर वे अक्सर अपनी दिनचर्या से तस्वीरें निकालकर कुछ न कुछ तो डालती ही रहती हैं। उनकी तस्वीरों का थीम अक्सर बहुत अच्छा होता है। मिथिला साड़ी लुक में बहुत अच्छी लगती हैं, उनके बाल भी बहुत उनपर खूब फबते हैं। कई सारी लड़कियां उनके लुक्स को खूब पसंद करती हैं। अक्सर मिथिला साड़ी पहनकर अलग-अलग तस्वीरें डालती हैं जो कि बहुत पसंद भी की जाती है लेकिन शॉर्ट ड्रेसेस में भी वे लाजवाब लगती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए मिथिला का यह लेटेस्ट और जबरदस्त अंदाज।
सफेद ड्रेस में नजर आया मिथिला पालकर का दिलकश अंदाज, अदाएं हैं लाजवाब
ऐसा है लुक
मिथिला ने सफेद रंग का खूबसूरत लिबास पहना है। इसमें क्रॉप टॉप है जिसकी स्लीव्स स्ट्रीप वाली है और इसके साथ ही फिश कट स्कर्ट है और उन्होंने हाथ में कट वर्क का नेट का दुपट्टा ले रखा है और स्कर्ट में अलग-अलग पतली लेयर्स बनी हुई हैं।
अदाएं हैं जबरदस्त
मिथिला पोज देने में एकदम माहिर हैं। वे एक से बढ़कर एक पोज देती हैं और उनकी अदाएं भी लाजवाब होती हैं। मिथिला एक तस्वीर में जहां सिर पर हाथ रखकर दुपट्टा पकड़ते हुए पोज कर रही हैं, वहीं एक अन्य तस्वीर में वे एक हाथ को पेट पर रखकर नीचे की ओर देखते हुए पोज कर रही हैं।
लिपशेड है आकर्षक
मिथिला के चेहरे पर सिंपल मेकअप है लेकिन उनका लिपशेड बहुत आकर्षक है। उन्होंने डार्क शेड की लिपस्टिक लगाई हुई है। लिपस्टिक ब्राउन टच पर है और आई मेकअप भी ऐसा ही कुछ है। बालों में कर्ल्स हर बार की तरह बहुत अच्छे लग रहे हैं।
मिथिला का यह लुक बहुत ही खूबसूरत है और उनके फैंस के साथ ही उनके दोस्त भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं। उनके दोस्त जिनमें डायरेक्टर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आदि शामिल हैं, उन्होंने तस्वीर पर खूब कमेंट किए हैं।