Latest Saree Looks Of Samantha Ruth Prabhu: महीनों की अटकलों के बाद, सामंथा रुथ प्रभु और द फैमिली मैन के को-क्रिएटर राज निदिमोरु ने आखिरकार शादी कर ली है। दोनों ने अपने शादी के कार्यक्रम को बेहद निजी रखा। शादी में केवल उनके करीबी दोस्त और परिवारजन ही मौजूद थे।
जैसे ही शादी की तस्वीरें वायरल हुईं तो लोगों ने उनपर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। सामंथा का लाल साड़ी में दुल्हन के रूप में लुक न केवल बेहद खूबसूरत था, बल्कि ये बाकी लड़कियों के लिए प्रेरणा भी बन सकता है। उनका यह लुक लोगों के दिलों को छूने में सफल रहा, और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। हमेशा सामंथा का साड़ी लुक क्लासिक और रॉयल था, जिसमें पारंपरिक भारतीय संस्कृति की झलक थी।
इसी के चलते आज हम हम आपको सामंथा के कुछ अन्य खूबसूरत साड़ी लुक्स भी दिखाएंगे, जो उन्होंने अपनी फिल्मों और सार्वजनिक आयोजनों में पहने थे। इन लुक्स ने हमेशा ही फैंस को उनका दीवाना बना दिया है।
2 of 6
सामंथा का वेडिंग लुक
- फोटो : instagram
सामंथा का वेडिंग लुक
सामंथा ने अपनी शादी में बेहद खूबसूरत सी लाल साड़ी पहनी थी, जिसपर गोल्डन रंग का बॉर्डर था। लाल रंग की इस हैवी एंबॉयड्री साड़ी को एक्ट्रेस ने मैचिंग फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया था। हाथो में मिनिमल मेहंदी के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को गोल्डन ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। उनका ये पूरा लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा था।
3 of 6
फ्यूजन साड़ी लुक
- फोटो : instagram
फ्यूजन साड़ी लुक
अब नजर डालते हैं सामंथा के फ्यूजन लुक पर तो इस पेस्टल रंग की फ्यूजन साड़ी को उन्होंने काफी अलग अंदाज में कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने पल्लु को अलग स्टाइल में ड्रेप किया है। खुले बाल और कमर में बेल्ट से उनका साड़ी लुक बाकियों से अलग दिख रहा है।
4 of 6
फ्लोरल साड़ी
- फोटो : instagram
फ्लोरल साड़ी
फ्लोरल साड़ी को खूबसूरत तरह से कैरी करना थोड़ा सा मुश्किल होता है। बॉर्डर वाली ऐसी फ्लोरल साड़ी अगर आप भी कैरी करेंगी तो आपकी तारीफ करते लोग थकेंगे नहीं। आप इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रख सकती हैं।
5 of 6
गोल्डन साड़ी
- फोटो : instagram
गोल्डन साड़ी
इस गोल्डन साड़ी में सामंथा किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं हैं। गोल्डन रंग को कैरी करना भी मुश्किल होता है, क्योंकि ये हर किसी पर अच्छा नहीं लगता। ऐसे में अगर आपके पास कोई प्लेन गोल्डन साड़ी है, तो उसे सामंथा की तरह ही खास अंदाज में कैरी करें। इसके साथ आप जूड़ा बनाकर रख सकती हैं।