लैक्मे फैशन वीक 2021 में डिजाइनर रीना ढाका ने अपनी क्रिएटिव एनरजेटिक स्टाइल में समर फैशन को प्रस्तुत किया है। रीना ढाका ने एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक में अपने समर कलेक्शन "स्वीट एस्केप" को लांच किया जो द अनस्टॉपेबल्स को समर्पित है। उन्होंने भारतीय शिल्प को आरामदायक कपड़ो में शामिल करते हुए अपनी फेमिनिन मिक्स एंड मैच स्टाइल को एक कहानी की तरह ब्लैंक कैनवास पर प्रस्तुत किया है। आइए जानते हैं रीना ढाका के नए समर कलेक्शन ' स्वीट एस्केप ' में क्या है खास के। अगली स्लाइड्स में देखिए डिजाइनर रीना ढाका के स्टाईलिश समर कलेक्शन की तस्वीरें।
अपने नए कलेक्शन स्वीट एस्केप के बारे में बताते हुए रीना ढाका ने कहा, 'एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक के संयुक्त फिजिटल एडिशन में इस सीजन में मेरा कलेक्शन उन खिलाड़ियों और महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने अपना लचीलापन और दृढ़ता दिखाई है। इस समर कलेक्शन में वाइट न्यूट्रल के स्टार्क पैलेट इसे एक नया रूप देने में मदद करते हैं, जबकि बेल्ट, फ्रिंज कट ऑफ, वॉल्यूम स्लीव्स पिन टक इलास्टिक और जेंटल रफ़ल्स ऑउटफिट को एक इजी गोइंग ओर आराम दायक सेट में तब्दील करते हैं। मैं इस फैशन वीक में शामिल होने को लेकर उत्साहित हूं।
2 of 5
लैक्मे फैशन वीक 2021
- फोटो : अमर उजाला, मुम्बई
इस कलेक्शन में ट्राइबल इंस्पिरेशन्स को शामिल किया गया, जहां ऑर्गेनिक सिलाई और सुंदर बीडवर्क को जोड़कर बोहो लुक को टेक्सचर्ड फ्रिंज के अतिरिक्त तालमेल के साथ सबके सामने लाया गया है। यहाँ एक ऐसा कलेक्शन है जो एक रोमांटिक गेटअवे के लिए आदर्श है। इसे ऐसे मौके पर कैरी कर सकते है जब शांतिपूर्ण स्थानों पर आप स्वीट हॉलिडे मना रहे हों। इस कलेक्शन में स्टाइल और कम्फर्ट का मिश्रण है।
3 of 5
लैक्मे फैशन वीक 2021
- फोटो : अमर उजाला, मुम्बई
कलेक्शन में टिकाऊ डिजाइन रखते हुए रीना ने पर्यावरण के दुरुपयोग को कम करने के लिए कागज, कपड़े और जीरो वेस्ट चीज़ों को पुन: उपयोग किया, जो रीना के प्रत्येक ऑउटफिट में साफ तौर पर दिखता है। यह रंगों के पॉप के साथ एक फैशनेबल स्पोर्टी लाइन को जोड़ता है, जो भुज के भारतीय हस्तशिल्प की क्रिएटिविटी को दिखाता है। सफेद और न्यूट्रल बैकग्राउंड में, चमकदार मिरर वर्क का काम ग्लैमर को परिधानों में जोड़ रहा है। उनके एक डिजाइन ने फ्रिंज वाली न्यू लुक बेल्ट ने कमर को एक आकर्षक दिया है। इसके अलावा, कट-अवे, वॉल्यूमिनस स्लीव्स, जटिल पिन टक, इलास्टिकेशन और जेंटल रफल्स ने पहनावे को आरामदायक लुक दिया है।
4 of 5
लैक्मे फैशन वीक 2021
- फोटो : अमर उजाला, मुम्बई
विशेष रूप से हेम पर एक प्लीटेड डिटेलिंग के साथ जंपसूट को रीना ने अपने कलेक्शन में शो केस किया, जिसमें रंगीन और क्राफ्टफुल टच के साथ बेल्ट को जोड़ा गया है। ट्रैपी मैक्सी और ऑफ-शोल्डर एडिशन डार्क लुक के लिये परफेक्ट है। इसके अलावा कमर पर कट-आउट के साथ समर, फ्लोर लेंथ क्रिएशन और हेमलाइन पर भव्य कढ़ाई, एक आइडियल लुक का विकल्प होगा। प्लंजिंग 'वी' नेकलाइन मिडी, रैप ब्लाउज, विल-पावर्ड, प्रिंटेड मैक्सी, बेल्टेड कफ्तान, सारंग स्कर्ट के साथ ब्रैलेट और वॉल्यूमिनोस मैक्सी में भी आकर्षक लगेगा। बैलून स्लीव्स ड्रेस के साथ एक रैप स्कर्ट आसान पहनावा है।
5 of 5
लैक्मे फैशन वीक 2021
- फोटो : अमर उजाला, मुम्बई
स्प्रिंग 2022 के लिए रीना ने अपने खरीदारों के लिए स्वीट एस्केप बनाया है, जिसमें उन्होंने अपने शानदार कलेक्शन में फैशनेबल और आरामदायक परिधानों को शामिल किया है।