कृति सेनन बेहद खूबसूरत हैं। साथ ही उनका स्टाइल सेंस भी कमाल का होता है। फिर वो चाहे वेस्टर्न वियर हो या एथिनिक। दोनों ही लुक में एलिगेंट के साथ ग्लैमर का तड़का लगाती हैं। साल 2018 में एक के बाद एक हुई सितारों की शादियों में बहुत सारे सेलिब्रेटीज शानदार एथिनिक वियर में नजर आए थे। जिसमें कृति सेनन भी शामिल थीं। जिसमें कृति के एथिनिक लुक की भी तारीफें हुई थीं।
2 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
दरअसल, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास की शादी के साथ ही प्रोड्यूसर दिनेश विजान की शादी भी लिस्ट में शामिल थी। प्रोड्यूसर के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची कृति ग्रीन कलर के लहंगे में कहर ढाती दिख रही थी। इस शानदार वेडिंग में बॉलीवुड के बहुत सारे सितारे पहुंचे थे। जिसमें जान्हवी कपूर से लेकर विकी कौशल, रणवीर सिंह और अनन्या पांडे तक शामिल थीं। कृति जैसे ही इवेंट में पहुंची उनके एमराल्ड ग्रीन कलर के लहंगे पर सबकी निगाहें थम गईं।
3 of 5
Kriti Sanon
- फोटो : instagram
इस लहंगे में कृति गजब की खूबसूरत दिख रही थीं। डिजाइनर जारा उमरीगर के डिजाइन किए लहंगे में थ्री डी फ्लोरल मोटिफ्स का काम हुआ था। साथ ही बीड्स और सिकुइन के साथ ए लाइन लहंगे में कृति स्लिम ट्रिम लुक में दिख रही थीं।
4 of 5
kriti sanon
- फोटो : instagram
वहीं इस ट्रेडिशनल लहंगे को उसका ब्लाउज कंटेम्परेरी लुक दे रहा था। ऑफ शोल्डर प्लजिंग नेकलाइऩ के साथ इस ब्लाउज ने लहंगे को ग्लैमरस लुक देने का काम किया था। वहीं कृति इस ग्रीन लहंगे के साथ मैचिंग ग्रीन और कलरफुल नेकपीस पहने थीं। बात करें मेकअप की तो मिड पार्टीशन हेयर डू और न्यूडलिप्स के साथ इस लुक को पूरा किया गया था। जिसमें कृति का लुक हर किसी के लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गया था।
5 of 5
kriti senon
- फोटो : instagram
बता दें कि कृति हर बार अपने एथिनिक लुक से हर किसी का दिल चुरा लेती हैं। वहीं उनको एमराल्ड ग्रीन कलर से भी खासा लगाव है। तभी तो अवॉर्ड शो के लिए पहुंची कृति इस ग्रीन वेलवेट रंग की स्कर्ट और डीप प्लजिंग नेकलाइन में काफी खूबसूरत दिख रही थीं।