Karwa Chauth 2024: हर साल करवा चौथ कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 20 अक्तूबर 2024 को सुबह 6:46 बजे से शुरू होगी और यह अगले दिन 21 अक्तूबर 2024 को सुबह 4:16 बजे समाप्त होगी। ऐसे में इस साल करवा चौथ 20 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा।
करवा चौथ का दिन हर भारतीय सुहागिन महिला के लिए बेहद खास है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के साथ-साथ उनकी सुख-समद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए इसलिए भी खास होता है, क्योंकि इस दिन उन्हें खूब अच्छे से सजने का समय मिलता है। इसके लिए वो नए-नए कपड़े से लेकर गहने तक पहनती हैं।
बहुत सी महिलाएं इस दिन बालों में गजरा लगाती हैं। ऐसे में अगर आप अलग दिखना चाहती हैं तो गजरे की जगह अलग अपने बालों में अलग तरह की हेयर एक्सेसरीज लगाएं। आइए आपको कुछ एक्सेसरीज दिखाते हैं, जो आजकल ट्रेंड में है।
2 of 7
करवा चौथ बालों में गजरे की जगह लगाएं ये एक्सेसरीज
- फोटो : instagram
गोल्ड एक्सेसरीज
ऐसी एक्सेसरीज को आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको चार से पांच पेंडेंट चाहिए होंगे। इसे एक दूसरे में अटैच करके अपनी चोटी में लगाएं। ये आपको रॉयल लुक देने का काम करेगी। इसके साथ ज्वेलरी हल्की ही पहनें।
3 of 7
करवा चौथ बालों में गजरे की जगह लगाएं ये एक्सेसरीज
- फोटो : instagram
मिरर परांदा
कुछ अलग स्टाइल की एक्सेसरीज ट्राई करनी है तो ऐसी शीशे लगी हेयर एक्सेसरीज ट्राई करें। इसे आप चाहें तो चोटी में अटैच करें। अगर चोटी नहीं बनानी तो आप जूड़ा बनाकर इसे उसमें भी लपेट सकते हैं। जूड़े में लगाते वक्त आपको इसके नीचे का परांदा हटाना पड़ेगा।
4 of 7
करवा चौथ बालों में गजरे की जगह लगाएं ये एक्सेसरीज
- फोटो : instagram
नकली गजरा
अगर आपको गजरा लगाने का मन है, लेकिन असली फूलों का इस्तेमाल नहीं करना तो ऐसे नकली गजरे का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। ऐसी हेयर एक्सेसरीज सिर्फ स्लीक बन के साथ ही अच्छी लगती है।
5 of 7
करवा चौथ बालों में गजरे की जगह लगाएं ये एक्सेसरीज
- फोटो : instagram
क्रोशिया स्क्रंची
आजकल लड़कियों को बालों में रबड़ बैंड बांधने की वजह स्क्रंची बांधना पसंद आता है। ऐसे में आप अपने करवा चौथ लुक में स्क्रंची एड कर सकती हैं। इसके लिए अपने आउटफिट से मैचिंग क्रोशिया स्क्रंची का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल आप बन बनाकर कर सकती हैं।